Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
पिंक क्रिस्टल ड्रेस पहन अनन्या पांडे ने उड़ाए सबके होश, लाखों में हैं इस छोटी सी ड्रेस की कीमत
Ananya Panday Viral Look : अनन्या पांडे की गिनती बी-टाउन की खूबसूरत और फैशनेबल एक्ट्रेस में होती है। Gen-Z एक्ट्रेस अनन्या का ड्रेसिंग सेंस भी काफी स्टाइलिश और कूल वाइब्स देता है। चाहे कैसा भी ऑकेजन क्यों न हों अनन्या अपने फैशन और स्टाइलिंग से साबित कर देती हैं कि फैशन के मामले में वो किसी से कम नहीं हैं।
अनन्या सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। उनकी इंस्टा स्टोरिज और रील्स उनकी खूबसूरत तस्वीरों से लदे पड़े हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक की फोटोज शेयर की हैं। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अनन्या पिंक मिनी ड्रेस ग्लैमर्स क्रिस्टल ड्रेस में दिख रही हैं।

अनन्या इस ड्रेस में इतनी खूबसूरत दिख रही हैं आप उनसे अपनी आंखें भी नहीं हटा पाएंगे। पिंक बॉडीकॉन मिनी ड्रेस में अनन्या की सुंदरता और हॉटनेस टपक-टपक कर बरस रही है। अनन्या का यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अनन्या ने अपने इस लुक के लिए बहुत ही कम एक्सेसरीज कैरी की है ताकि उनका ये ड्रेस हाईलाइट हो सकें। बात करें उनके इस आउटफिट की तो अनन्या ने मशहूर ब्रांड AREA की मिनी बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी। अगर इस ड्रेस की कीमत की बात करें तो इस ब्रांड की ऑफिशियल साइट के मुताबिक इस ड्रेस की कीमत 1886 डॉलर हैं, जो इंडियन करेंसी के मुताबिक 1.56 लाख रूपए के आसपास हैं।

बात करें अनन्या के मेकअप की तो उनकी मेकअप आर्टिस्ट ने उनके इस ग्लैमर्स लुक के लिए पिंक आईशैडो, मस्कारा-कोटेड लैशेज, डिफाइन्ड ब्रो, चमकदार हाइलाइटर से गालों को ब्लश कर ते हुए होठों पर शानदार ग्लॉसी पिंक लिपस्टिक लगाई थी।

वहीं अनन्या ने फ्रंट बो हील्स और ओपन हेयर और मिनीमल मेकअप से अपने इस लुक को कंप्लीट किया था। आप भी अनन्या के इस लुक को देखकर बताएं कि आपको अनन्या का ये ग्लेमर्स लुक कैसा लगा?



Click it and Unblock the Notifications
