Latest Updates
-
टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने की आदत बन सकती है पाइल्स की वजह! डॉक्टर से जानें बचाव और सही इलाज -
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें
Rakul-Jackky की शादी में लाखों की गोल्डन साड़ी पहन चमकी अनन्या पांडे, ये है साड़ी की कीमत
Ananya Panday looks in saree : बीते दिन रकुल और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध गए। इस कपल की वेडिंग में अनन्या पांडे ने साड़ी लुक में खूब महफिल लूटी एक्ट्रेस की तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं।
अनन्या ने रकुल-जैकी की शादी में नेट की साड़ी पहनी थी जो गोल्ड वर्क से एम्बेलिश्ड थी। इसके साथ एक्ट्रेस ने डिटेल्ड ब्लाउज पेयर किया था।

अनन्या ने अपने बालों को खुला छोड़ा था और मिनिमल मेकअप किया हुआ था। एक्ट्रेस ने झुमके और एक कंगन के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। अनन्या की ये तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं। फैंस भी एक्ट्रेस के लुक को काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी खूबसूरती पर फिदा हो रहे हैं।
अनन्या पांडे ने शेयर की तस्वीरें
अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की गोवा में हुई शादी से अपने शानदार लुक की तस्वीरें शेयर की हैं। अनन्या साड़ी पहनें हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम पर भी अपनी गर्ल गैंग के साथ भी अपनी एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में अर्पिता मेहता, जानवी धवन और अंतरा मोतीवाला मारवाह भी नजर आ रही हैं। सभी लेडीज एथनिक आउटफिट में सजी-धजी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

1.6 लाख रुपए की साड़ी
अनन्या की जिस साड़ी में फोटो वायरल हो रही है। इस साड़ी की कीमत लाखों में हैं। अनन्या ने डिजाइनर अर्पिता मेहता की न्यूड मिरर, सीक्वेन, कटदाना एम्ब्रॉयडरी साड़ी पहनी थी। डिजाइनर की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार साड़ी की कीमत 1.60 से 2.10 लाख तक है। अनन्या ने इस साड़ी में अपना लुक कम्प्लीट करने के लिए झुमका और कढ़ा पहना था। आपको अनन्या पांडे का ये ग्लैमर्स लुक कैसा लगा?



Click it and Unblock the Notifications
