Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Karwa Chauth Special: साड़ी की जगह पहने ये सेलेब अप्रूव्ड डिजाइनर अनारकली सूट, देखते ही रह जाएंगे पड़ौसी
Karwa chauth special :अगर आप इस करवाचौथ पर साड़ी की जगह अनारकली सूट पहनना का मन बना रही हैं, तो यकीन मानिए आपका फैसला सही साबित हो सकता है। लगभग हर फंक्शन या त्यौहार के लिए हम सूट पहनना पसंद करते हैं। इसके कई डिजाइन आपको ऑनलाइन आसानी से मिल जाएंगे।
इसके अलावा हम आपके लिए कुछ सेलेब अप्रूव अनारकली सूट से जुड़ी डिजाइंस लाएं हैं। जिन्हें पहनकर आप इस त्योहार में अपने लुक में चार-चांद लगाएंगे।

मृणाल ठाकुर हैंडमेड एम्ब्रॉयडरी ड्रेस
"सीता रामम" मूवी के सक्सेस मीट के लिए मृणाल ठाकुर ने महिमा महाजन की डिजाइन की हुई हाथ की कढ़ाई वाली बैंगनी फूलों वाली अनारकली सूट पहना था। इस ड्रेस में मृणाल काफी ग्रैसफुल नजर आ रही थी। अगर आप भी इस करवाचौथ पर मृणाल की तरह ग्रैसफुल दिखना चाहती हैं, तो आप भी ऐसा कुछ ड्रेस ट्राय कर सकती हैं।

आलिया भट्ट क्रेप सिल्क अनारकली
क्रेप सिल्क वाला फ्लोर लेंथ अनारकली सूट आलिया पर सूट कर रहा है। इस तरह की ड्रेस को आप करवाचौथ पर पहनने के लिए भी परफेक्ट ऑप्शन है। इस डिजाइनर सूट के साथ मैचिंग के बजाय कंट्रास्ट कलर का दुपट्टा उन पर सूट कर रहा है। आप सिंपल सी ब्रेड या बन बनाकर भी अपने स्टाइल को बढ़ा सकती हैं। इस सूट के साथ सिल्वर या ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और मैचिंग लिपस्टिक भी अच्छी लगेगी।

अनन्या पांडे लुक का देवनागरी अनारकली सूट
अनन्या पांडे ने फिल्म लाइगर के प्रमोशन के दौरान यह लाल रंग का देवनागरी अनारकली सूट पहना था। जो उन पर खूब जंच रहा था। अगर आप भी इस करवाचौथ पर टिपिकल सुहागन वाला लुक चाहती हैं, तो आप यह ड्रेस ट्राय कर सकती हैं। अनन्या पांडे ने लाल रंग का अनारकली सूट के साथ में अनन्या ने जूती डाली थीं, जो उनके लुक को बिल्कुल ट्रेडिशनल बना रही थी।



Click it and Unblock the Notifications
