Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
IPL 2025 Final: कूल लुक में RCB को सपोर्ट करती दिखीं अनुष्का, ड्रेस की कीमत उड़ा देगी होश
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आखिरकार IPL 2025 का अपना पहला खिताब जीत लिया है। इस ऐतिहासिक फाइनल में RCB ने पंजाब किंग्स को मात्र 6 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस खुशी के मौके पर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा ने, जो इस बार भी 'लकी चार्म' बनकर मैच देखने स्टेडियम पहुंचीं।
अहमदाबाद के इस हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में अनुष्का ने अपनी स्टाइलिश कैजुअल लुक से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने ट्रेडिशनल ड्रेसेस और स्कर्ट्स की बजाय एक स्टाइलिश, कम्फर्टेबल और ट्रेंडी डेनिम लुक चुना।

अनुष्का के स्टाइल और सादगी के जबरदस्त कॉम्बिनेशन वाले लुक से फैंस काफी इम्प्रेस हो गए। आइए जानते हैं RCB को सपोर्ट करने पहुंची अनुष्का ने क्या पहना था और उसकी कीमत।
अनुष्का के आउटफिट्स की इतनी थी कीमत
अनुष्का पहुंची थीं विराट को सपोर्ट करने पहुंची थी, इस मौके पर एक्ट्रेस ने Alexander Wang की ओवरसाइज़्ड ऑर्गेनिक कॉटन की सफेद शर्ट पहनी, जिसका कॉलर नेकलाइन और बैगी फिट उनके लुक को ज्यादा कूल लुक दे रहा था। शर्ट का एक साइड कैज़ुअली टक इन कर वो और भी स्टाइलिश दिखीं। इस ओवरसाइज़्ड ऑर्गेनिक कॉटन शर्टकी कीमत करीब ₹48,418 है, और इसके साथ Sandro की राइनस्टोन बीडेड जीन्स पहनी थी, जिसकी कीमत ₹35,766 बताई जा रही है। उनका यह कैजुअल लेकिन क्लासी लुक कैमरों और सोशल मीडिया यूज़र्स के बीच वायरल हो गया।
मिनिमल एक्सेसरीज से लुक को किया कम्प्लीट
अनुष्का ने अपने लुक को मिनिमल एक्सेसरीज के साथ पूरा किया। उन्होंने एक हाथ में गोल्डन वॉच और दूसरे हाथ में स्टैक्ड चूड़ियां पहनी थीं। उनके कानों में स्टाइलिश इयररिंग्स ने भी उनकी खूबसूरती को बढ़ाया। मेकअप में उन्होंने न्यूड आईशैडो, मस्कारा लगी हुई पलकों, हल्की ब्लश्ड cheeks और न्यूड लिपस्टिक का इस्तेमाल किया, जिससे उनका लुक सिंपल लेकिन आकर्षक बना।
अनुष्का के बालों को उन्होंने सॉफ्ट कर्ल्स में स्टाइल किया था और बीच में पार्टिंग रखी थी, जिससे उनका लुक और भी नेचुरल और एलीगेंट लग रहा था। IPL के इस फाइनल मैच में जहां विराट कोहली की बल्लेबाजी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, वहीं अनुष्का शर्मा का फैशन स्टेटमेंट भी सबके दिलों को जीत गया।



Click it and Unblock the Notifications
