Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रमोशन में कुछ इस अंदाज़ में दिंखी अनुष्का

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की हिट जोड़ी ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल’की प्रमोशन पूरे जोर-शोर के साथ शुरु कर दी है। इस फिल्म के हर इवेंट पर अनुष्का ट्रेडिशनल लुक में नज़र आ रही हैं।
इस फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में अनुष्का ने डिज़ाइन उर्वशी कौर का अनारकली सूट पहना था। इस सूट में अनुष्का गजब की खूबसूरत लग रहीं थीं। राजस्थान के लहरिया प्रिंट वाला हरे रंग का अनाकरली सूट अनुष्का की पर्सनैलिटी पर खूब जंच रहा था। इसमें अनुष्का बिलकुल पारंपरिक लग रहीं थीं।
ऐसा नहीं है कि अनुष्का की सिर्फ पोशाक ही खूबसूरत लग रही थी, भई बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस ने इस ड्रेस को पहनकर ही इसका शोभा बढ़ा दी थी।
इस ड्रेस के साथ अनुष्का ने अपने फेवरेट अंकित खुल्लर की बेहद सुंदर दिखने वाली कान की बालियां पहनी हुईं थीं। इसके साथ ही कुरिओ कॉटेज ज्वेलरी का चूडियों का सेट भी पहना था। अनुष्का के इस ट्रेडिशनल लुक को पूरा कर रहे थे उनके फिजी गौब्लेचट के जूते।
अनुष्का की इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वो वेस्टर्न के साथ-साथ ट्रेडिशनल कपड़ों में भी कितनी खूबसूरत लगती हैं।






Click it and Unblock the Notifications
