Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
बिन ब्याही लड़कियां भी रखती हैं करवा चौथ का व्रत, मनचाहे सुहाग के लिए जरुर लगाए ये 5 सिंपल अरेबिक डिजाइन
Arabic Mehndi Design For Karwa Chauth: सुहागन महिलाओं के लिए करवाचौथ का व्रत बेहद खास होता है, इस दिन सुहागन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके पति की लंबी उम के लिए करवाचौथ का व्रत रखती है। मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन का वरदान मिलता है और कुंआरी कन्या को अच्छा और मनचाहा जीवनसाथी मिलता हैं।
करवाचौथ का व्रत मेहंदी के बिना अधूरा हैं। सुहागन महिलाएं तो इस पूरे हाथ में मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं। वहीं कुछ जगहों पर कुंआरी लड़कियों का भी ये व्रत रखने का चलन हैं। अगर आप भी अनमैरिड हैं और करवा चौथ का व्रत मनचाहा पति रखने के लिए रखती हें, तो हम आपके लिए लाएं हैं सिंपल और सुंदर 5 अरेबिक मेहंदी डिजाइन।
अरेबिक डिजाइन लगाने में कम समय तो लगता है और इसे लगाने का तरीका भी आसान है। काम से समय निकाल कर भी इस मेहंदी को आप आसानी से घर पर लगा सकती हैं। इसके लिए इस डिजाइन में बड़े फूल और पत्तियां होती हैं।

बोल्ड फ्लावर अरेबिक डिज़ाइन
आप बोल्ड फ्लावर डिज़ाइन की मदद से फ्रीस्टाइल मेहंदी लगा सकती हैं। आप अपनी यूनिक डिज़ाइन को भी इस मेहंदी में इस्तेमाल कर सकती हैं। कोई त्यौहार हो या फिर किसी की शादी आप बेझिझक इस डिज़ाइन को अपने हाथों पर लगा सकती हैं क्योंकि फ्रीस्टाइल मेहंदी हमेशा ट्रेंड में रहती है।

पसंद आएंगी कई डिजाइन
अरबी में ये शैली सबसे ज्यादा लोकप्रिय है, जिसे आप फुल या फिर हाफ हैंड पर ट्राई कर सकती हैं। इस शैली में कई डिजाइन आपको मिल जाएंगी।

सिंपल डिजाइन ही करें सलेक्ट
अगर आप कुंवारी लड़की हैं तो आप सिंपल डिजाइन को सेलेक्ट करें। वहीं, अगर आप शादीशुदा महिला हैं, तो आप थोड़े हैवी डिजाइन सेलेक्ट करें। क्योंकि कॉलेज या ऑफिस में ज्यादा भरे-भरे हाथ अच्छे नहीं लगेंगे।

इंडो-अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन
इंडो-अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन को हैवी डॉट्स की मदद से बनाया जाता है। ये स्टाइल भी सिंपल और सोबर है, जिसे आप किसी भी फेस्टिवल के लिए लगवा सकती हैं।

छोटे-छोटे फ्लावर डिजाइन
आप छोटे-छोटे फ्लावर डिजाइन या बारीक शौली का डिजाइंस को भी सेलेक्ट कर सकती हैं। ये यकीनन आपके हाथ में चार-चांद लगाने का काम करेगा। अगर आपको कोई और अरेबिक मेहंदी डिजाइन के बार में पता है तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
