Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
एनएमएसीसी इवेंट में इनके थे बेस्ट फेशियल स्टाइल्स, आप भी ट्राई करें
जब से नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र का उद्घाटन हुआ है, तब से सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं हॉलीवुड और बॉलीवुड की फोटोज। यहां सब टॉप के सेलिब्रटीज ने हिस्सा लिया था। हमारे बॉलीवुड से प्रियंका चोपड़ा जोनस, शाहरुख खान, गौरी खान, करीना कपूर खान, गिगी हदीद, सैफ अली खान, सोनम कपूर आहूजा, आलिया भट्ट, रश्मिका मंदाना, रेखा, ऐश्वर्या राय बच्चन आदि शामिल हुए थे। यह लिस्ट लंबी है। हॉलीवुड से भी कई आए थे। हॉलीवुड से यहां टॉम हॉलैंड, ज़ेंडया, निक जोनस और कई सेलिब्रटीज ने भाग लिया। ईशा अंबानी द्वारा आयोजित एनएम इवेंट पर आपकी नजर सिर्फ इवेंट में आई फीमेल सेलिब्रटीज पर रही होगी। कारण सिर्फ वुमन पावर है। आप अपनी सोच को थोड़ा ब्रॉड करें, तो आपको पुरुषों में भी खूबसूरती नजर आएगी। बात करते हैं एनएमएसीसी इवेंट में इनके थे बेस्ट फेशियल स्टाइल्स।

1. आर्यन खान का जादू
छाए हुए थे इवेंट में एक्टर शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान। काले रंग के सूट में आर्यन कमाल के लग रहे थे। उनकी लुक्स एकदम चॉकलेटी थीं। आर्यन की क्लीन शेव लुक भा गई हरेक को। सही में कमाल के लग रहे थे छोटे मियां। आप भी क्लीन शेव लुक कैरी कर सकते हैं। कभी-कभार अच्छा लगेगा आप पर और भीड़ से हटकर लगेंगे। एक सीक्रेट बात इस लुक के साथ फीमेल फैन फॉलोइंग आपकी बढ़ेगी। आप बताएं जब पुरुषों में दाढ़ी रखने का फैशन छाया हुआ है। फिर ऐसे में क्लीन शेव का फेशियन स्टाइल आप पर फबेगा और आप भीड़ से हटकर लगेंगे।
2. निक जोनस की ग्रूमिंग
पत्नी प्रियंका चोपड़ा जोनस तो कमाल की लग रही थीं। निक जोनस भी गजब लग रहे थे। रॉयल ब्लू कलर का सूट और ब्लैक शूज निक जोनस को और डैशिंग बना रहा था। फेशियल हेयर में उन्होंने लाइट बीयर लुक कैरी की थी। सबसे खास थी ग्रूमिंग जो निक के फेशियल हेयर के गेटअप में दिख रही थी। आप भी लुक को कैरी करें। इसमें स्ट्रेट और लाइट मूछें और जॉलाइन को एनहैंस कर रही थी लाइट और ग्रूमड दाढ़ी।
3. वरुण धवन की डैशिंग लुक
आउटफिट की बात करें, तो इवेंट पर वरुण धवन डैशिंग लग रहे थे। वरुण का ब्लैक सूट फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। फेशियल हेयर के गेटअप की बात करें तो वरुण हमेशा से अलग रहे हैं। उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग गजब की है। उनके सोशल मीडिया हैंडल्स से मालूम पड़ता है कि लड़कियां उनके फेशियल हेयर के सेटअप की दीवानी हैं। फेशियल हेयर का स्टाइल उनका निक जोनस जैसा है। अब आप क्या सोच रहे हैं जल्द इसे अपनाएं। यकीनन आपकी गर्लफ्रेंड आप पर फिदा हो जाएगी। यह फेशियल हेयर स्टाइल है ही कुछ ऐसा। अब इस स्टाइल को पूरा कॉपी करवाएं। इसमें इनोवेशन नहीं करें। हो सकता कि इनोवेशंस आप पर नहीं जंचें। अगली डेट पर आप वरुण धवन की फेशियल हेयर्स की लुक कैरी करें।
4. टॉम हॉलैंड का कॉन्फिडेंस
इवेंट में हॉलीवुड के जाने-माने एक्टर टॉम हॉलैंड क्यूट लग रहे थे। वैसे भी टॉम हॉलैंड सुपर कूल लगते हैं। यह लुक उनकी उम्र पर अच्छा लगता है। इवेंट में उन्होंने क्लीन शेव लुक कैरी किया था। सबसे अच्छी बात टॉम हॉलैंड के चेहरे पर बिल्कुल भी फैट नहीं है। क्लीन शेव लुक उनके जॉलाइन को और उभार रही थी। उन्होंने पहना था काले रंग का टूएक्सडो।



Click it and Unblock the Notifications