Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
London Fashion Week 2023 : सुपर हिट रहा अजीबो-गरीब रंगों का फैशन, आई कैची तो होगा ही

फैशन में कुछ अलग हो, तो वो आई कैची बनता है। इसकी बानगी लंदन फैशन वीक 2023 में दिखी। बता दें ऐसा फैशन आपने देखा-सुना नहीं होगा। कहना गलत नहीं कि यह आपकी सोच से बिल्कुल परे है। यह सुनते ही आप भी जानने को बेताब होंगे आखिर ऐसा कौन-सा फैशन । चर्चा करते हैं London Fashion Week 2023 के सुपर हिट और आई कैची फैशन की।
रंगीन जीभ और दांत
रंगीन जीभ और दांत ऐसा तो आपने देखा-सुना नहीं होगा। सुनने में अजी लग रहा है, लेकिन देखने शानदार। यकीन नहीं होता, तो लंदन London Fashion Week 2023 की फोटोज की देख लें। आप भी इस बात को मानेंगे। London Fashion Week 2023 में डिजाइनर चेत लो ने मॉडल को रनवे पर कैटवॉक पर लाल, हरे और नीले रंग की जीभ में भेजा। साथ ही ब्लू कलर की डाई दांतों पर दिखी। इस थीम के लिए बायोलुमिनेसेंस से प्रेरणा ली। शो की प्रस्तुति के अंत में डिजाइनर चेत लो रनवे पर गए। लो ने अपनी जीभ दिखाई, जो चमकीले नीले रंग में रंगी हुई थी। साथ ही उनके दांत भी इसी रंग में रंगे हुए थे।
सिमोन रोचा के आई-रिबंस
London Fashion Week 2023 के सीजन में सिमोन रोचन ने आई-रिबंस के लिए आयरिश हावेस्ट फेस्टिवल से प्रेरणा ली है। इस प्रेरणा का नतीजा है कि कलेक्शन सिलहाउट्स और पफ्फड ड्रेसेज में घास और मैकरामे स्ट्रॉ दिखी। जब ब्यूटी की बात आती इसे सिमोन ने रेड रिबंस से सजाया। रेड रिबंस को बालों और कपड़ों में सजाया गया। साथ इसे आंखों के नीचे भी सजाया गया। यहां रेड कलर के रिबन खून को दर्शाते हैं, जो पहले बुरी आत्माओं को भगाने के लिए बच्चो के चेहरों पर रेड पेंट से पुता जाता था।
ब्लू आईशैडो
फिर से आई मेकअप में ब्लू आईशैडो की वापसी होगी। ब्लू आईशैडो कोई नई चीज नहीं है। हमेशा से इसे पसंद किया जाता रहा है। याद है कल्ट फिल्मों में हीरोइनों इसका खूब प्रयोग करती थीं। बीच में आईशैडो की लोकप्रियता कुछ कम हो गई थी। अब एक बार फिर से के जरिए इसकी धूम होगी। कुछ शो में कॉनर इवेस और दिलारा फिंडिकोग्लू जैसे मॉडलों ने ब्लू आईशैडो लगाकर रनवे पर वॉक करते देखा गया।
डि पेट्सा
डि पेट्सा के London Fashion Week 2023 संग्रह का विषय था ब्रेकिंग, हीलिंग और स्वयं का पुनर्जन्म। इसकी प्रेरणा पर्सेफोन और पौराणिक कथाओं से ली गई। मॉडल्स ने वेट-लुक वाले गाउन और लेदर कोर्सेटिड ड्रेसेस में रनवे पर वॉक किया। जब सुंदरता की बात आती है, तो क्रिस्टाबेल रिले ने मेकअप के लिए नेचुरल चीजों का प्रयोग किया। जिसे देख के लगता था कि मॉडल समुद्र से आई हो और उनकी त्वचा पर नमक का क्रिस्टलीकरण हो। ईफी डेविस ने मॉडल्स को गीला, वेवी लुक दिया, जो लहरों से मिलता था।
मोवालोला की फेस लाइट्स
मोवालोला का कलेक्शन कमाल का था। कह सकते हैं कि पूरी तरह से सोच से परे। यह थी फेस लाइट््स जिसे मोवालोला ने फेयरी लाइट्स कहा है। इस कलेक्शन की प्रेरणा न्यूयॉर्क शहर से ली गई है। फेयरी लाइट्स में ब्यूटी को इसमाया फ्रेंच के सौजन्य से जोड़ा गया। इसमें चेहरे को पूरी तरह से नकली झाईयों से ढका गया और चेहरे पर फेयरी रोशनी को लगाया गया। क्लेयर मूर के सौजन्य से बालों को ढीला और नेचुरल रखा गया।



Click it and Unblock the Notifications











