Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
बसंत पंचमी पर पहनें खुशी कपूर और राशा थडानी की तरह येलो आउटफिट्स, लगेंगी पीले गुलाब सी फ्रेश
Basant Panchami 2025 yellow Outfit Ideas: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है, और इस अवसर पर पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। यह रंग न केवल मां सरस्वती को प्रिय है, बल्कि सकारात्मकता और ऊर्जा का भी प्रतीक है। अगर आप भी इस खास दिन पर एक परफेक्ट येलो आउटफिट की तलाश में हैं, तो बी-टाउन सेलेब्स के लुक्स आपको बेहतरीन आइडियाज दे सकते हैं।
उनकी खूबसूरत और स्टाइलिश येलो ड्रेस इंस्पिरेशन के लिए परफेक्ट हैं। तो चलिए, हम आपको कुछ शानदार येलो आउटफिट्स दिखाते हैं, जिन्हें पहनकर आप भी अपनी बसंत पंचमी स्पेशल बना सकती हैं।

खुशी कपूर की पीली प्रिंटेड साड़ी
बसंत पंचमी के खास मौके पर आप भी इस तरह स्टाइलिश ड्रेप साड़ी पहनकर आप सबका ध्यान आकर्षित कर सकती है। खुशी कपूर की ये पीली प्रिंटेड साड़ी बसंत पंचमी पर खूब अच्छी लगेगी। अगर आप बैकलेस ब्लाउज में सहज महसूस नहीं करतीं, तो फुल स्लीव ब्लाउज का विकल्प चुन सकती हैं। इसके साथ हल्के आभूषण और मिनिमल मेकअप आपके लुक को और निखार सकते हैं।

कृति सेनन की बेल वाली साड़ी
कृति सेनन की ये हल्की झीनी सी काले फूलो की बेल वाली पीली साड़ी बसंत पंचमी के मौके पर खूब खिलेगी। ऑफिस के लिए आपका ये लुक काफी अच्छा हो सकता है। इसके साथ फुल कवर्ड हाफ स्लीव ब्लाउज अच्छा लगेगा। आप चाहे तो खुले बालों के साथ कानों में ड्रॉप ईयररिंग पहनकर ये लुक कम्प्लीट कर सकती हैं।

राशा थडानी यैलो सूट लुक
बसंत पंचमी पर आप सिंपल येलो आउटफिट कैरी कर सकती हैं और राशा थडानी का लुक रीक्रिएट कर सकती हैं। उन्होंने प्रिंटेड सिल्क कुर्ती के साथ प्लेन येलो गरारा पहना है, जो बेहद ग्रेसफुल लगता है। उनका स्लीक हेयरस्टाइल इस लुक को पूरा करता है। आउटिंग के लिए यह परफेक्ट चॉइस है, जो आपको स्टाइलिश और एलिगेंट लुक देगा।

कीर्ति सुरेश बांधनी लुक
अगर बसंत पंचमी पर आपके घर पूजा या फंक्शन है, तो एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश का पीला बांधनी सूट लुक फॉलो कर सकती हैं। इस ड्रेस के कुर्ते क साथ हैंडक्राफ्ट का काम किया हुआ दुपट्टा और फ्लेयर पेंट हैं, जो घर में पूजा और ऑफिस में अच्छा लगेगा।

आलिया एफ यैलो शरारा लुक
बसंत पंचमी पर Gen-Z के लिए आलिया एफ का ये लुक बसंत पंचमी पर परफेक्ट हो सकता है। ब्राइवेंट यैलो कलर के स्लीवलेस शॉर्ट कुर्ती और शरारा के साथ आप ऑफिस या घर में ब्राइवेंट लुक पा सकती हैं। इसके साथ पोनी हेयरस्टाइल और ड्रॉप ईयररिंग्स आपके लुक पर चार चांद लगा देंगे।



Click it and Unblock the Notifications