Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
BB 17 कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे के पास है साड़ियों का रॉयल कलेक्शन, करवा चौथ पर एक्ट्रेस से लें इंस्पिरेशन
Ankita lokhande saree looks : टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे एक बेहतरीन एक्ट्रेस है। उन्होंने टीवी से फिल्मों तक का शानदार सफर तय किया है। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ एक्ट्रेस अपने लुक्स से भी लोगों का दिल जीतती रहती हैं। कभी वेस्टर्न आउटफिट्स तो कभी इंडियन अटायर में वह अपनी खूबसूरती से कहर ढा देती हैं।
खासतौर से अंकिता जब साड़ी पहन कर अपनी तस्वीरें शेयर करती है, तो उनका लुक देखने लायक होता है। उनका साड़ी कलेक्शन वाकई खूबसूरत हैं। दरअसल, अंकिता लोखंडे के साड़ी लुक बेहद कमाल के हैं। साड़ी में वो अपना ट्रेडिशनल से लेकर बोल्ड अंदाज तक दिखा चुकी हैं। अगर आप भी करवा चौथ पर कुछ ट्रेडिशनल लुक ढूंढ रही हें, तो आप भी अंकिता लोखंडे का लुक रिक्रिएट कर सकती हैं। यहां हम आपको अंकिता के बेस्ट 5 साड़ी और ब्लाउज डिजाइन बता रहे हैं, जिन्हें फॉलों कर आप भी करवाचौथ पर खूबसूरत दिख सकती हैं।

पफ स्लीव्स ब्लाउज के साथ
करवा चौथ जैसे ऑकेजन के लिए अंकिता का ये लुक बेस्ट है। पफ स्लीव्स वाले डिजाइनर ब्लाउज और एलिगेंट नेकपीस के साथ अंकिता ने अपना लुक कंपलीट किया है। इस साड़ी में एक्ट्रेस का अंदाज काफी रॉयल लग रहा है। न्यूली मैरिड के लिए ये बेस्ट लुक हो सकता है।

पर्पल साड़ी
अगर आप करवाचौथ पर टिपिकल लाल रंग की साड़ी की बजाय कुछ हटकर कलर पहनना चाहती हैं, तो आप अंकिता का ये पर्पल कलर की साड़ी लुक ट्राय कर सकती हैं। इसके साथ बन और गुलाब के फूल के डेकारेशन आप पर खूब जंचेंगे।

बॉर्डर रॉयल ब्लू साड़ी और ब्लाउज
अंकिता का रॉयल ब्लू बॉर्डर साड़ी लुक भी करवाचौथ पर ट्राय कर सकती हैं। साथ ही ब्लाउज की स्लीव्स पर बॉर्डर इस साड़ी के लुक पर चारचांद लगा रहा हैं। ये सिंपल और सोबर लुक करवा चौथ के लिए बेस्ट हैं।

गोल्डन साड़ी और हाफ ब्लाउज
गोल्डन रंग की इस साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। इस लुक में कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने काफी हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। बालों में बना जूड़ा उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।

पिंक शिमरी साड़ी और स्ट्रेपी ब्लाउज
अंकिता लोखंडे की ये पिंक कलर की सिमरी साड़ी काफी खूबसूरत हैं। अगर आप करवाचौथ पर ट्रेडिशनल लुक के अलावा ग्लैमर्स लुक ट्राय करना चाहती हैं, तो आप ये लुक फॉलो कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
