Latest Updates
-
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क
Big Bust Style Tips: हैवी ब्रेस्ट विमेन इस तरह कैरी करें अपने फेवरेट आउटफिट, जानें फैशन टिप्स
हैवी ब्रेस्ट महिलाओं के साथ शॉपिंग के टाइम एक बहुत बड़ी परेशानी होती है कि उनसे साइज और फिटिंग के आउटफिट जल्दी मिलते नहीं है। उनको घंटों मार्केट का चक्कर लगाना पड़ जाता है फिर भी कई बार पसंद का ड्रेस नहीं मिल पाता है। कपड़े सभी बॉडी टाइप के अलग अलग होते हैं जो एक जैसे दिखने वाले शरीर में भी कई बार फिट नहीं होते हैं, वजह होती है हैवी ब्रेस्ट का होना। चलिए हम आपकी इस समस्या को कुछ करने की कोशिश करते हैं। जिससे आप भी अपने पसंद के आउटफिट को कैरी कर सकेंगी और उसमें खूबसूरत नजर आ सकेंगीं।

बिग बस्ट के लिए 5 फैशन टिप्स
1. सही ब्रा का चुनाव करें-
ये आपकी गलती होती है कि आप अपने लिए सही ब्रा सेलेक्ट नहीं कर पाती हैं। सबसे पहले आप अपने ब्रेस्ट का मेजरमेंट सही तरह से लें। ये आप घर पर या फिर किसी ब्रा शॉप जाकर भी आप नाप करवा सकती हैं। इससे आपको सही ब्रा चुनने में आसानी रहेगी, क्योंकि आउटफिट के लिए ब्रा एक अहम रोल प्ले करता है। जब आप ब्रा सही होगी तो काफी हद तक आपका आउटफिट भी सही माप का मिलेगा।
वहीं खराब फिटिंग वाली ब्रा पीठ और कंधे के दर्द का कारण बन सकती हैं, साथ ही आपको शेल्फ ब्रा की तुलना में पूरी तरह से अलग दिखती हैं जो वास्तव में सही ढंग से फिट होती हैं।
स्पोर्ट्स ब्रा खरीदना महत्वपूर्ण है। कुछ टी-शर्ट, पुश-अप और स्ट्रैपलेस ब्रा में आप पैसे इनवेस्ट कर सकती हैं, ताकि आपके पास हर आउटफिट के साथ पहनने के लिए कुछ न कुछ हो।

2. अपना क्लीवेज छुपाने की जबरदस्ती कोशिश ना करें
आपकी बॉ़डी कई बार आपको निराश कर सकती है। लेकिन आपको अपने अंदर आत्मविश्वास की कमी नहीं होने देनी है। आपको अपने कपड़े पहनने के तरीके में फुल कॉन्फडेंस होना चाहिए। आप चाहे कुछ भी पहने लेकिन आत्मविश्वास के साथ। आपको हर वक्त टाइट या फिर ओपन आउटफिट पहनने की जरूरत नहीं है आप बैगी लेयर्स पहन सकती हैं। लूज टी-शर्ट भी आप अच्छे से कैरी कर सकती हैं।
ये बड़े ब्रेस्ट के लिए एक गेम-चेंजिंग फैशन टिप हो सकती है, कि जब एक बार आप अपनी क्लीवेज को छुपाना बंद कर देती हैं तो खुद ब खुद सेट हो जाता है। आपको बार क्लीवेज देखने और सही करने की जरूरत नहीं महसूस होती है।
अगर आप एक एक बड़ी शर्ट पहनना चाहती हैं, तो आप इसे फॉर्म फिटिंग पैंट के साथ पेयर कर सकती हैं।
आप हाई नेक के बजाए, राउंट नेक या फिर वीनेक के आउट को सेलेक्ट कर सकती हैं।

3. टैंक टॉप, ट्यूब टॉप और सब कुछ पहनें
बड़े ब्रेस्ट वाली किसी भी महिला के लिए ये काफी संघर्ष वाली बात हो जाती है कि वो अपने आपको ट्रेडिंग आउटफिट में कैसे लेकर आएं और अपनी पिक्टर्स को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करें। जब वो एक खूबसूरत फिगर वाली लड़की को समर टैंक टॉप पहने हुए देखती हैं। लेकिन आपका ब्रेस्ट बड़ा हो तो इन्हें स्टाइल में चुनौती हो सकती है।
बहुत सारे बैकलेस या स्ट्रेपी शर्ट जिनके लिए आपको नीचे ब्रालेस पहनने की जरूरत होती है, आमतौर पर आप पर काम नहीं करते हैं, लेकिन आप शेल्फ ब्रा का यूज कर सकती है। आपके सबसे अच्छा ऑप्शन है बेसिक टैंक टॉप है जो क्रॉप किया गया है या वी-नेक के साथ है जिसमें कंधों पर स्ट्रैप हैं जो ब्रा स्ट्रैप एरिया को कवर करते हैं। इस तरह के टॉप वर्सेटाइल होते हैं। आप इसे स्वेटपैंट्स, हाई वेस्ट जींस या क्यूट स्कर्ट के साथ पेयर कर सकती हैं।

4. ऐसे आउटफिट के लिए समझौता न करें जो सही से फिट न हो
कभी-कभी जब आप शॉपिंग करती हैं और आपको एक बेहद सुंदर सा टॉप पसंद आ जाता है, आप उसे खरीदने के बारें में सौ बार सोंचने लगती हैं, लेकिन आपको उस टॉप में अपने पैसे इनवेस्ट नहीं करने चाहिए, क्योंकि वो आपको फिट नहीं आएगा और आप झल्लाहट में उस टॉप को अपनी वॉर्डरोब के किसी कोने में रख देगीं। क्योंकि आप इसे पहनने में आत्मविश्वास महसूस नहीं कर पा रही हैं।
आपको ऐसे कपड़ों में ही इनवेस्ट करना चाहिए जो वाकई में आपको फिट हो और आपकी पसंद के हो। लेकिन आप बॉडीकॉन के बजाए स्कर्ट और शर्ट पहन सकती हैं, इसमें आपको कई तरह के स्टाइल देखने को मिल जाते हैं, ये आपको फिट भी बैठते हैं साथ ही स्टाइलिश भी होते हैं।

5. टेलर से लिलवाएं अपने पसंद के आउटफिट
हैवी ब्रेस्ट विमेन अपने मन पसंद आउट के लिए मार्केट से फैब्रिक लाकर अपने हिसाब से आउटफिट सिलवा सकती हैं। यहां पर आपको बहुत सारे ऑप्शन मिल जाते हैं। साथ ही आप अपने खुद से पसंद किए डिजाइन को टेलर से सिलवा सकती हैं।
Image Courtesy- Pinterest



Click it and Unblock the Notifications