Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Bigg Boss 19 कंटेस्टेंट तान्या मित्तल के 5 साड़ी लुक विथ स्टाइलिश ब्लाउज, फेस्टिव सीजन के लिए हैं बेस्ट
Tanya Mittal Saree Photo With Stylish Blouse: टीवी का सबसे चर्चित शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। ये शो न सिर्फ एंटरटेनमेंट बल्कि फैशन ट्रेंड्स का भी हॉटस्पॉट बन चुका है। शो की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश अंदाज के लिए लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। खासकर उनके साड़ी लुक्स विद मॉडर्न ब्लाउज हर किसी का ध्यान खींच लेते हैं। वहीं अब फेस्टिव सीजन भी करीब आ गया है तो ऐसे में हर महिला का ध्यान तान्या के साड़ी लुक पर जा रहा है।
अगर आप भी अपनी वार्डरोब में कुछ नया और यूनिक जोड़ना चाहती हैं, तो तान्या मित्तल के ये 5 साड़ी लुक्स आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन साबित होंगे। पारंपरिकता और मॉडर्न टच का जबरदस्त कॉम्बिनेशन लिए ये स्टाइल्स आपको नवरात्रि से लेकर शादी-ब्याह तक हर मौके पर ग्लैमरस लुक देंगे। आइए फिर देर किस बात की जल्दी से जान लेते हैं उन लुक्स के बारे में।

रॉयल रेड साड़ी विद डीप-नेक ब्लाउज
तान्या का रेड साड़ी लुक नवरात्रि और शादी के फंक्शन दोनों के लिए बेस्ट है। उन्होंने इसे डीप-नेक गोल्डन ब्लाउज के साथ टीम किया है, जिससे उनका लुक और भी गॉर्जियस लग रहा है।
स्टाइलिंग टिप: इस लुक के साथ गोल्ड ज्वेलरी और ओपन कर्ली हेयर आपको रॉयल टच देंगे।
सिंपल साड़ी डीप नेक ब्लाउज
तान्या ने एक सिंपल साड़ी में भी गजब की सुंदर लगती हैं जब वो डीप नेक ब्लाउज उसके साथ पेयर करती हैं। कोई पार्टी हो या गरबा नाइट्स या फिर कोई त्योहार हर किसी के लिए परफेक्ट है ये लुक।
स्टाइलिंग टिप: सिल्वर क्लच और हाई हील्स के साथ ये लुक आपको पार्टी क्वीन बना देगा।
फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी विद कट स्लीव्स ब्लाउज
यह लुक तान्या के सबसे फेमिनिन और एलिगेंट लुक्स में से एक है। फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी को उन्होंने ऑफ-शोल्डर ब्लाउज के साथ कैरी किया, जिससे मॉडर्न और ट्रेडिशनल का कॉम्बो बन गया।
स्टाइलिंग टिप: मिनिमल ज्वेलरी और स्लीक हेयरस्टाइल इस लुक को और ग्रेसफुल बनाएंगे।
ब्लैक साड़ी विथ हैवी जूलरी
ब्लैक साड़ी हमेशा से ग्लैमर का प्रतीक रही है। तान्या ने ब्लैक साड़ी को स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया, जो फेस्टिव के
साथ-साथ रिसेप्शन नाइट्स के लिए परफेक्ट है।
स्टाइलिंग टिप: स्मोकी आई मेकअप और सिल्वर ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी इस लुक को और बोल्ड बना देंगे।
सिंपल से एम्ब्रॉइडर्ड साड़ी तक विद स्टाइलिश ब्लाउज
तान्या का हर साड़ी लुक कमाल का होता है, कभी सादगी की मूरत दिखती हैं तो कभी सबसे ज्यादा ग्लैमरस अवतार में नजर आती हैं। आप भी तान्या की तरह अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं तो इन अलग-अलग साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकते हैं जो हर त्योहार से लेकर शादी तक के लिए परफेक्ट हैं। साथ में ब्लाउज डिजाइन का भी आइडिया ले सकते हैं।
स्टाइलिंग टिप: हेवी इयररिंग्स और हाई बन हेयर स्टाइल इस लुक को क्लासी टच देंगे।



Click it and Unblock the Notifications
