Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
Bigg Boss OTT 2 LIVE: जब सुबह घरवाले बने रहते हैं मैले-कुचैले, पूजा भट्ट फॉलो करती हैं अपना रुटीन
Bigg Boss OTT 2 LIVE-फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' की धमाकेदार शुरूआत तो हो चुकी है। दर्शकों को बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के नये घर वालों के साथ ये शो देखने में काफी मजा आ रहा है। नये टास्क, घर वालों की नई-नई चालें, एक दूसरे की चुगलियों के साथ शो आगे बढ़ रहा है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' जियो सिनेमा पर लाइफ स्ट्रीम हो रहा है।

इस गाने के साथ घर वालों की हुई सुबह-
बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 के नौवें दिन की शुरूआत फेमस गाने लैला मै लैला के साथ हुई, जिसने सभी घर वालों को नींद से जगाया। सुबह उठने के साथ ही बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की महिला कंटेस्टेंट जो सेलिब्रिटीज भी हैं, आम लोगों की तरह ही अपने बेड से उठती नजर आईं, टीवी सीरियल्स या फिर अपने सोशल प्रोफाइल में वो नींद से जागने पर भी विद मेकअप नींद से उठकर मुस्कान के साथ उठती हैं, वैसा तो कुछ नजर नहीं आया, खैर।

उलझे बालों से साथ नींद में उठी फीमेल कंटेस्टेंट
सभी के बास पूरे उलझे थे और आलिया से लेकर मनीषा रानी तक अपने-अपने नाइट सूट में नजर आईं। इसके बाद शुरू हुआ डांस का माहौल। डांस की शुरूआत बेबिका धुर्वे ने मस्ती के साथ की। बेबिका को जल्द से सायरस ने भी ज्वाइन कर लिया।

वहीं पूजा भट्ट दूर से ही डांस और गाने को एन्ज्वॉय करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने लूज काफ्तान शर्ट और जींस कैरी किया हुआ था। जल्दी ही मनीषा रानी और जिया शंकर भी गाने की धुन पर नाचती नजर आईं दोनों ही अपने नाइट सूट में थीं।
पूजा भट्ट घर वालों के उठने से पहले उठकर हो जाती हैं तैयार
अगर देखा जाए तो पूजा भट्ट सुबह-सुबह उठकर सबसे पहले रैडी थीं। बाकी तो काफी देर तक नींद के आगोश में ही नजर आ रहे थे, आंखे भी नहीं सही से खुल रही थी। लेकिन पूजा भट्ट ने अपना यहां पर भी रूटीन फॉलो किया और सुबह जल्दी उठकर फ्रैश भी हो गईं। इससे पता चलता है कि वो क्यों इतनी ऐज में भी इतनी फिट नजर आती हैं।
फलक नाज का कलरफुल ट्रैक सूट
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी सुबह उठने के बाद ट्रेड मील पर नजर आईं उन्होंने ब्राउन कलर का ट्रैक सूट कैरी किया हुआ था। साथ ही हाई पोनी बांध रखी थी। वहीं फलक नाज भी काफी कलरफुल ट्रैक सूट में नजर आईं, उन्होंने ट्रैक सूट के साथ भी एक स्कॉर्फ कैरी किया हुआ था। फलक रंग बिरंगे ट्रैक सूट में काफी सुंदर लग रही थीं।



Click it and Unblock the Notifications