Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर ट्रेडिशनल लुक के लिए पहनें सना मकबूल जैसे आउटफिट, भाई भी करेगा तारीफ
Sana Makbul inspired Traditional Outfits For Raksha Bandhan : बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन खूब चर्चाओं में हैं। शो अब अपने आखिरी पड़ाव पर है, ऐसे में हर किसी की नजर इस बात पर है कि इस साल कौन विजेता बनेगा। शो के तीसरे सीजन में एक्ट्रेस सना मकबूल ने अपने फैशन सेंस और खूबसूरती से फैंस को काफी इम्प्रेस किया हैं। सना ने हमेशा से ही शो। अपने लुक्स से काफी सुर्खियां बटोरी हैं।
सना के पास हर तरह के आउटफिट का काफी शानदार कलेक्शन है। और वो वेस्टर्न और देसी दोनों ही लुक में खूब सुंदर दिखती हैं। रक्षाबंधन के मौके पर आप भी सना मकबूल के कलेक्शन में से एथनिक आउटफिट से इंस्पायर्ड होकर खुद के लिए कुछ लुक्स चुन सकती हैं। आइए यहां आपको दिखाते हैं सना मकबूल के कुछ खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक जो इस राखी आपके लिए शानदार हो सकते हैं।

अनारकली सूट हमेशा फैशन में रहते हैं। यह खास ओकेजन पर बहुत खूबसूरत लगते हैं। ऐसे में आप अपने लिए सना मकबूल के जैसा अनारकली गाउन तैयार करा सकती हैं। इसे बनवाते वक्त ध्यान रखें इसमें घेर काफी ज्यादा होना चाहिए।

शिफॉन साड़ी
बारिश का मौसम है, ऐसे में आप राखी के दिन ऐसी शिफॉन की साड़ी पहन सकती हैं। इस मौसम में हर रंग प्यारे लगते हैं। इस तरह की साड़ी देखने में भी प्यारी लगती है और इसे पहनकर लुक भी प्यारा आता है। शिफॉन फैब्रिक की प्लेन साड़ी के साथ हैवी वर्क वाला ब्लाउज पहनें।

क्रॉप टॉप और पलाजो
अगर राखी के दिन ग्लैमरस दिखना है तो आप इस तरह का क्रॉप टॉप और पलाजो को पेयर अपने लिए ग्लैमर्स लुक क्रिएट कर सकती हैं। इसके साथ हील्स पहनें और अपने बालों को कर्ल करके खुला रखें और हुप्स आपके लुक को कम्पलीट करेगा।

कुर्ता मैचिंग पैंट
अगर आपको दुपट्टे वाला सूट पहनने में दिक्कत होती है तो आप इस तरह का कुर्ता और पैंट खरीद सकती हैं। इस तरह का सूट आपके लुक को खूबसूरत बनाने में मदद करेगा। इसके साथ अपने बालों को खुला रखें। आप इसके रंग का चयन अपने हिसाब से कर सकती हैं।

कोर्ड-सेट
इन दिनों कोर्ड सेट का खूब फैशन हैं अगर आप चाहे तो एक्ट्रेस की तरह ग्रीन कोर्ड सेट भी प्लान कर सकते हैं। यह आपके राखी के लुक को खूबसूरत बना सकता हैं।

शॉर्ट कुर्ती पलाजो
शॉर्ट कुर्ती ओर पलाजो भी इन दिनों ट्रेंड में हैं। आप भी सना मकबूल की तरह खूबसूरत दिखने के लिए इस तरह का आउटफिट पहन सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
