Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आलिया भट्ट से लेकर जान्हवी कपूर तक बी टाउन दीवाज़ अपने आउटफिट रिपीट करने का बना रहीं ट्रेंड
Bollywood actresses repeating clothes- एक वक्त था जब बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने आउटफिट दोहराने से परहेज करते थे, अगर वो कभी ऐसी कर भी लेते थे तो उनको आलोचना का शिकार होना पड़ जाता था, लेकिन आज के वक्त में बहुत कुछ बदल चुका है और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने आउटफिट दोबारा पहनने से परहेज नहीं करते हैं बल्कि वो अपने फैंस को इसके लिए इनकरेज भी करते हैं।

बॉलीवुड दीवाज का मानना है कि वो काफी मेहनत से पैसे पाते हैं तो उसकी सेविंग करना भी जरूरी है और अपने आउटफिट को दोबारा से कैरी करना कोई बुरी बात नहीं है इससे पैसे की बचत तो होती है साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान होने से बचाते हैं।
आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण, सारा अली खान से लेकर जाह्नवी कपूर अपने आउटफिट रिपीट करने से परहेज नहीं करती हैं। वो अपने पहने आउटफिट को दोबारा कैरी करने पर नया स्टाइल डेवलप कर लेती हैं। जिससे उनका लुक भी डिफरेंट हो जाता है और वो काफी स्टाइलिश और कूल नजर आती हैं।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण स्टाइल के मामले में सबको पीछे छोड़ देती है, लेकिन उनके अंदर पॉजिविटी काफी भरी हुई है, जिसके कारण वो हर लुक में स्टनिंग लगती हैं। दीपिका अक्सर अपने आउटफिट्स को दोबारा से कैरी किये हुए देखी जाती हैं, लेकिन नये स्टाइल के साथ।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट में से खास बात है कि वो अपने कपड़े दोबारा पहनने में बुराई नहीं समझती हैं। उनको अपने आउटफिट का अच्छे से यूज करना पसंद है। आलिया अपने आउटफिट दोबारा से कैरी करने के लिए दूसरों को भी प्रोत्साहित करती हैं।

जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर भी ऐसी करती अक्सर पाई जाती हैं, उनको भी अपने आउटफिट दोबारा से पहनना पसंद हैं। वो कई बार अपनी मां श्रीदेवी के आउटफिट भी पहने देखी जाती हैं। जान्हवी कपूर पर सिंपल लुक से लेकर ग्लैमरस लुक सभी फबता है। वो कई बार अपने कॉटन सूट से लेकर साड़ी और गाउन दोबारा से स्टाइल कर चुकी हैं।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
