Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Bollywood Divas as Barbie: आलिया भट्ट से लेकर सुहाना खान तक AI ने बॉलीवुड दीवाज़ को बनाया 'बार्बी डॉल'
बार्बी ट्रेंड इन दिनों पूरी दुनिया पर छाया है। फिल्म बार्बी 21 जुलाई को रिलीज हो चुकी है, जो एक बड़ी ओपनिंग मानी जा रही है। फिल्म बार्बी को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है। बार्बी ट्रेंड फॉलो करने के लिए बार्बी के फैन आउटफिट से लेकर पार्टी मनाने तक का काम कर रहे हैं। लोगों में बार्बी को लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है। बार्बी के फीवर से AI आर्टिस्ट भी नहीं बच पाये हैं।

हाल ही में AI कलाकार ने बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस बार्बीज़ के रूप में पेश किया है। अपने AI टूल्स का यूज करके, करीना कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण को बार्बी लुक में ढाल दिया है। AI आर्टिस्ट नें टूल की मदद से बी टाउन की इन दीवाओं को बार्बी जैसा बना दिया है। आर्टिफिशल इंटेलिजेंस की मदद से हैरान कर देने वाला रिजल्ट आया है।
एआई की मदद से बार्बी की तरह मेकअप और हेयरस्टाइल के साथ उसके जैसा फिगर बॉलीवुड एक्ट्रेस का पेश किया है।
कलरफुल डिजाइन और स्टाइल के साथ आलिया भट्ट से लेकर परिणीति चोपड़ा तक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं दीपिका पादुकोण से लेकर अनुष्का शर्मा हू-ब-हू बार्बी डॉल लग रही हैं।
कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, श्रद्धा कपूर के साथ ही सुहाना खान भी बार्बी की तरह बेहद सुंदर लग रही हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को बार्बी बनाने वाले एआई कलाकार साहिद ने इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट की हैं और साथ ही कैप्शन भी दिया है- बॉलीवुड मीट बार्बी।
अगर फिल्म बार्बी की बात करें तो इसे ग्रेटा गेरविग द्वारा डायरेक्ट किया गया है। फिल्म में मार्गोट रॉबी बार्बी बनी हैं, वहीं रयान गोसलिंग केन की भूमिका में हैं।
Image Courtesy- instagram.com/sahixd



Click it and Unblock the Notifications
