Latest Updates
-
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम
Budget 2024: इस बार नीले रंग की टसर साड़ी में वित्तमंत्री ने पेश किया बजट, जानें इसकी खासियत
Nirmala Sitharaman Picks A Handwoven Blue Silk For Budget : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल छठी बार देश का बजट पेश किया। हर साल की तरह इस साल भी बजट के दिन उनकी लुक की खूब चर्चा हो रही है।
इस साल छठी बार बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने नीले और क्रीम कलर की Tussar साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ उन्होंने गोल्डन कलर का शॉल भी पहनी थी। आइए जानते हैं इस हैंडलूम साड़ी की खासियत।

टसर साड़ी में निर्मला सीतारमण ने पेश किया छठा बजट
निर्मला सीतारमण जो साड़ियां पहनती हैं वो आमतौर पर हाथ से बनाई गईं इलीकल नावलगुंडा एब्रायडरी वाली होती हैं। इस बार उन्होंने ब्लू क्रीम कल जो साड़ी पहनी है वो टसर साड़ी है, इस पर कांथा वर्क किया हुआ था। ट्रेडिशनल टसर सिल्क की साड़ी गोल्डन अंडरटोन्स के चलते जानी जाती हैं। इसके साथ ही, इसके बॉर्डर के कारण भी ये साड़ी देशभर में खूब फेमस है। इन साड़ियों की खासियत है कि यह जितनी पुरानी होती है उतनी ही चमक इसमें निखरती है।
क्या होता है कांथा वर्क?
कांथा कढ़ाई में धागों से प्राकृतिक रूप रंग और फूल-पत्तियों को डिजाइन किया जाता है। यह मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल की एक परम्परागत शैली है। जो पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर से उत्पन्न हुई है। इस कला में पुरानी साड़ियों और धोती के सफ़ेद सूती कपड़े को जोड़कर निचली सतह बनाई जाती है, जिसके ऊपर कई परत बनाई जाती हैं। इसमें रंगीन धागों का बड़े ही धैर्य के साथ ख़ूबसूरती से प्रयोग किया जाता है।

नीले रंग का महत्व
भारतीय धर्म शास्त्रों में नीला रंग बल, पौरुष, और वीरता का प्रतीक माना जाता है। ये आध्यात्मिक रंग भी माना जाता है। इसे सकारात्मकता और आत्मविश्वास के साथ अधिकार का प्रतीक भी माना जाता है। इसके अलावा नीला रंग शांति, स्थिरता, प्रेरणा, ज्ञान और भरोसे का प्रतीक है। इसे एक शांत रंग भी माना जाता है जो सुकून देता है। कहा जाता है कि नीला रंग आकाश की भांति अनंत है यानी जैसे नीले आकाश की कोई सीमा नहीं है वैसे ही यह रंग भी है।
हैंडलूम साड़ी को करती हैं प्रमोट
निर्मला सीतारमण बजट पेश करते हुए और अन्य मौको पर हमेशा हैंडलूम साड़ी में ही नजर आती है। वित्त मंत्री अपनी साड़ियों के जरिए भारत की संस्कृति, टेक्सटाइल और कला को प्रमोट करती हैं। निर्मला सीतारमण की ये सिंपल साड़ी देखने में बेहद खूबसूरत होती है।



Click it and Unblock the Notifications