Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
2019 से 2024 तक... वित्तमंत्री ने जब खास हैंडलूम साड़ियों में पेश किया आम बजट
Sitharaman Saree in budget : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में बजट पेश करेंगी। इस साल वित्त मंत्री के रूप में उनका लगातार सातवां बजट पेश करेंगी। इस बार पूर्ण बजट पेश करते समय वित्त मंत्री ने व्हाइट और पर्पल बॉर्डर वाली साड़ी पहनी है। सफेद रंग की इस साड़ी में पर्पल कलर का बॉर्डर है, जिस पर गोल्डन डिजाइन बना है। वैसे आपको बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हर बार बजट पेश करते हुए खास हैंडलूम की साड़ी पहनती हैं, जो उनका हैरिटेज और आर्ट के प्रति प्रेम को दर्शाता है।

हर साल बजट पेश करने के दौरान निर्मला सीतारमण अलग-अलग साड़ियों में नजर आई। हर बजट में उनकी साड़ियां सुर्खियों में रहती हैं। आइए एक नजर डालते हैं उनके हर साल बजट पेश करते हुए साड़ियों के लुक पर-

अंतरिम बजट 2024
छठी बार अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने नीले और क्रीम कलर की Tussar साड़ी पहनी थी। इस पर कांथा वर्क किया हुआ था। ट्रेडिशनल टसर सिल्क की साड़ी गोल्डन अंडरटोन्स के चलते जानी जाती हैं। इन साड़ियों की खासियत है कि यह जितनी पुरानी होती है उतनी ही चमक इसमें निखरती है।

बजट 2023
2023 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी पर पारंपरिक तरीके से कसूती (Kasuti) का काम किया गया था। पारंपरिक रूप से कढ़ाई शिल्प के लिए कसूती को जीआई (GI Tag) भी मिल चुका है। इस कढ़ाई को धारवाड़ क्षेत्र के लिए अनोखा माना जाता है। हाथ से बनी इस साड़ी पर हाथी, रथ, मंदिर, मोर, हिरण और कमल की कढ़ाई की जाती है। वित्त मंत्री की इस साड़ी पर रथ, मोर और कमल का काम किया गया था। इस रेशम की साड़ी का वजन 800 ग्राम था जिसे धारवाड़ के 'अराठी क्राफ्ट्स' ने डिजाइन किया था।
बजट 2022
केंद्रीय बजट 2022 के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हथकरघा से बुनाई की हुई साड़ी में संसद पहुंच थी। गहरे मरून रंग की इस बोमकाई साड़ी पर चांदी के धागों का वर्क था, इसे मुख्य रूप से भारत के पूर्वी राज्य ओडिशा में बनाया जाता है।

बजट 2021
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2021 के केंद्रीय बजट के लिए लाल और ऑफ वाइट की पोचमपल्ली सिल्क साड़ी को चुना था। इस साड़ी के साथ उन्होंने प्लेन रेड कलर का ब्लाउज पहना था। साड़ी की खासियत इसके बॉर्डर में थी जिसके चारों ओर इकत पैटर्न का डिजाइन बना था।

बजट 2020
साल 2020 के बजट के लिए वित्त मंत्री ने सुनहरे पीले रंग को चुना था। इस दिन उन्होंने रेशम की सुनहरी पीली साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना था। पीले रंग को अक्सर भारतीय समृद्धि के साथ जोड़कर देखते हैं इसलिए बजट के दिन पीला रंग अपने आप में खास महत्व रखता है।

बजट 2019
2019 में निर्मला सीतारमण ने पहला बजट पेश करते हुए चमकदार गुलाबी साड़ी पहनी थी जिसमें गोल्डन कलर का बॉर्डर वाली मंगलगिरी साड़ी पहनी थी। साल 2019 के बजट में उन्होंने ब्रीफकेस को बही खाते के साथ रिप्लेस किया था।



Click it and Unblock the Notifications