Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Cannes 2023: रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय सिल्वर हुड ब्लैक ड्रेस में आई नजर, पहले नहीं देखा होगा ऐश का ऐ
Aishwarya Rai Bachchan In Cannes 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 के रेड कार्पेट पर अलग अंदाज में धमाकेदार एंट्री ली। रेड कार्पेट से ऐश्वर्या राय की तस्वीरें सामने आई हैं। ये फोटोज सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहीं है।
तस्वीरों में ऐश्वर्या राय बच्चन सिल्वर हुड और ब्लैक बो ड्रेस में नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या ने गुरुवार रात इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी की स्क्रीनिंग में रेड कार्पेट पर वॉक किया।
ऐश्वर्या को इस लुक में देखने के बाद एक बात साफ जाहिर हो गई है कि वो फैशन के मामले में किसी गेम चेंजर से कम नहीं हैं।

बात करें उनके आउटफिट्स की तो ऐश्वर्या राय की ड्रेस टिपिकल डिजाइन से हटकर थी, जो सबसे अलग नजर आ रही थी। डिजाइनर सोफी कॉउचर ने रैंप वॉक से कुछ समय पहले ही ऐश्वर्या के लिए इस शानदार आउटफिट का अनावरण किया था। यह उनके कलेक्शन के सबसे नायाब डिजाइंस में से एक है।

कांस में ऐश्वर्या राय बच्चन का 21वां साल
सुनने में भले ही अविश्वसनीय लगे, लेकिन कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन का यह 21वां साल है। ऐश 2002 से दुनिया के सबसे ग्लैमरस रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती का जादू बिखरेती आ रही है, पहली बार ऐश्वर्या राय अपनी फिल्म देवदास को प्रमोट करने पहुंची थी, इसके अगले साल, वह कान्स में बतौर जूरी मेंबर पहुंची थी, बाद में वह कॉस्टमेटिक ब्रांड लोरियल की एंबेसेंडर के तौर पर हिस्सा लेने लगी।



Click it and Unblock the Notifications
