Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Cannes 2023: ऐश्वर्या राय से लेकर दीपिका पदुकोण तक इन बॉलीवुड डीवाज ने अपने देसी लुक से जीता हर किसी का दिल
फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में 16 मई से एक बार फिर इंटरनेशनल फेस्टिवल कान्स की शुरुआत हो चुकी है। यह फेस्टिवल 25 मई तक चलेगा। इस प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में हर साल देश विदेश की कई जानी मानी हस्तियां हिस्सा लेती हैं।
इस समारोह में दुनियाभर की चुनिंदा फिल्में और डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाती है। इसके अलावा पोस्टर लॉन्च किए जाते हैं और नई परियोजनाओं की घोषणा भी होती है। तो वहीं कुछ सेलिब्रिटीज इस इवेंट में अपने फैशन और स्टाइलिंग सेंस से रेड कारपेट पर भी धमाल मचाते हैं।

इस फिल्म फेस्टिवल में कुछ बेहतरीन फिल्मों को सम्मानित किया जाता है। यही वजह है कि हर साल यह समारोह दुनिया में चर्चा का विषय रहता है। बॉलीवुड की कई हसीनाएं इस फिल्म फेस्टिवल में भाग ले चुकी हैं। ऐश्वर्या राय से लेकर दीपिका पादुकोण तक यहां अपना जलवा बिखेरती नज़र आ चुकी हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ ऐसी ही बी टाउन डीवाज की लिस्ट लेकर आएं हैं जिनका इस इवेंट में बोलबाला रह चुका है।

दीपिका पादुकोण
75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण जूरी मेंबर बनकर पहुंची थीं इसलिए भारत के लिए यह साल बहुत ही खास था। इसके अलावा पठान एक्ट्रेस ने अपने लुक के लिए भी खूब तरीफें बटोरी थीं। अपने इस अवतार में दीपिका बला की खूबसूरत नज़र आ रही थीं। उन्होंने मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन की हुई गोल्ड और ब्लैक कलर की शिमरी स्ट्राइप्ड साड़ी पहनी थीं। कंप्लीट और परफेक्ट लुक के लिए दीपिका ने इस खूबसूरत साड़ी के साथ हाई बन बनाया था और गोल्डन हेडबैंड के साथ एक्सेसरीज किया था। सब्यसाची ज्वैलरी की बंगाल रॉयल कलेक्शन से शैंडलियर ईयररिंग्स दीपिका की खूबसूरती को और बढ़ा रहे थे। इस बॉलीवुड डीवा का आई मेकअप उन्हें काफी अट्रैक्टिव लुक दे रहा था।

सोनम कपूर आहूजा
अपने फैशन सेंस से लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा ने 2013 में 66वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया था। इस साल सोनम का एक अलग ही अंदाज़ देखने को मिला था। सोनम ने इस इवेंट के लिए ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी चुनी थी। खूबसूरत थ्रेड वर्क के साथ गोल्डन सिक्विन वर्क वाली यह साड़ी फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था। इस साड़ी के साथ सोनम ने फुल स्लीव्स का ब्लाउज कैरी किया था। सोनम ने अपने देसी लुक में भी स्टाइल का तड़का लगाया था। ओवरसाइज नथनी और बोल्ड लिप्स उनके लुक को काफी डिफरेंट बना रहे थे।

कंगना रनौत
अपनी बेहतरीन अदाकारी और हमेशा विवादों में रहने के कारण चर्चा में बनी रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी इस प्रतिष्ठित फिल्म समारोह का हिस्सा रह चुकी हैं। कंगना साल 2019 में इस इवेंट में पहुंची थीं। कंगना का देसी अवतार हर किसी को खूब भाया था। कंगना ने मेट गोल्ड कलर की प्लेन सिल्क साड़ी के साथ डिटेल्ड वर्क वाला स्लीवलेस ब्लाउज पहना था। अपने लुक को परफेक्ट और डिफ्रेंट बनाने के लिए कंगना ने डिटेल्ड वर्क वाले वेस्ट बेल्ट के साथ मैरून कलर के हैंड ग्लव्स भी पहनें थे। विंटेज ज्वेलरी के साथ मेट मेकअप में कंगना कहर ढाती नज़र आई। इस वर्ष उन्होंने लोगों के सामने एक अलग ही फैशन स्टेटमेंट रखा था।

ऐश्वर्या राय
पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय कॉन्स में अपने लुक को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। साल 2013 में ऐश्वर्या ने मशहूर डिजाइनर तरुण ताहिलानी की डिजाइन की हुई गोल्डन साड़ी पहनकर पूरी महफिल लूट ली थी। गोल्डन कशीदाकारी साड़ी के साथ ऐश ने मैचिंग ब्लाउज पहना था। ऐश का ब्लाउज हाई नेक ने होने के साथ कीहोल स्टाइल में था। इस साड़ी को बनाने में शीर और नेट जैसे मिक्स्ड फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया था। ऐश्वर्या के गोल्डन ईयररिंग्स और उनका गोल्डन क्लच उनके लुक को और भी बढ़ा रहे थे।

विद्या बालन
मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन अपनी साड़ी लुक के लिए जानी जाती हैं। पार्टी हो या फिर कोई इवेंट अक्सर उन्हें साड़ी में देखा जाता है। 2013 के कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में विद्या ने सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की हुई खूबसूरत कांजीवरम साड़ी चुनी थी। इस साड़ी का बॉर्डर बहुत ही शानदार था। गोल्डन थ्रेड वर्क वाली इस साड़ी के साथ विद्या ने मैरून कलर का फुल स्लीव्स ब्लाउज कैरी किया था। मेकअप और हेयर स्टाइल की बात करें तो विद्या का मेकअप एकदम नेचुरल लग रहा था। इसके अलावा अपनी साड़ी के साथ उन्होंने बन बनाया था। सिंपल काली बिंदी और पोटली बैग के साथ विद्या अपनी अदाओं की बिजली गिराती नज़र आई थीं।
Images: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
