Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Cannes 2023: जानें इस साल बी-टाउन के कौन से सेलेब्स दिखाएंगे रेड कार्पेट पर अपना जलवा
यह साल का वह समय है जब रेड कार्पेट पर बी-टाउन के सेलेब्रिटी अपने बेहतरीन स्टाइल और लुक में नजर आएंगे! ऐसा हो भी क्यों ना! आखिरकार इन्तजार खत्म हुआ। आज यानि 16 मई से शुरू हो रहा है कान्स फिल्म फेस्टिवल के 76वें संस्करण।
इस फील फेस्टिवल के प्रशंसक पूरी दुनिया में मौजूद हैं। इसका शानदार समारोह का आयोजन फ़्रांस के फ्रेंच रिवेरा में हो रहा है जिसका समापन 27 मई को होगा।

इस साल भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय स्टार्स की शिरकत को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। इस साल कई नए सितारे अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं तो वहीं कुछ पहले भी रेड कार्पेट पर अपनी झलक दिखला चुके हैं।
इस साल अनुष्का शर्मा, अदिति राव हैदरी, अनुराग कश्यप सहित बॉलीवुड के कई स्टार्स इस फिल्म समारोह का हिस्सा बनेंगे। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में शामिल होने वाले बी-टाउन सेलेब्स की लिस्ट इस प्रकार है:

अनुष्का शर्मा
खूबसूरत अनुष्का शर्मा इस साल कान्स में अपना डेब्यू करेंगी। वह हॉलीवुड स्टार केट विंसलेट के साथ सिनेमा में महिलाओं का सम्मान करती नजर आएंगी। अनुष्का रेड कार्पेट लुक के लिए जानी जाती हैं। फैशन पर नजर रखने वाले लोग उनके स्टाइलिश लुक को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं!

विजय वर्मा
वर्सेटाइल एक्टर विजय वर्मा भी कान्स सफर की शुरुआत करेंगे। कथित तौर पर उन्हें भारतीय मंत्रालय द्वारा फ्रांसीसी फिल्म समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया गया है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी सीरीज 'दहाड़' को दर्शकों से काफी सराहना मिली है।

अदिति राव हैदरी
खूबसूरत बॉलीवुड अदाकारा अदिति राव हैदरी ने 2022 में कांस में अपनी शुरुआत की और इस साल भी फिल्म समारोह में हिस्सा लेंगी। वह लोरियल पेरिस की ब्यूटी एम्बेस्डर्स में से एक हैं। पिछले साल कान्स में उनके शानदार लुक के लिए उनकी खूब तारीफ़ हुई थी।

मानुषी छिल्लर
पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर कथित तौर पर इस साल कान्स में डेब्यू करने वाली हैं। ये अक्षय कुमार के साथ 'सम्राट पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर चुकी हैं और जल्द ही जॉन अब्राहम के साथ 'तेहरान' में नजर आएंगी।

अनुराग कश्यप
भारत के प्रतिभाशाली फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म 'कैनेडी' कान्स 2023 में दिखाई जाएगी। मुख्य अभिनेता राहुल भट्ट और सनी लियोन के साथ, अनुराग कश्यप फ्रेंच रिवेरा में आगामी मेगा-फिल्म कार्यक्रम में भाग लेंगे।

डॉली सिंह
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर डॉली सिंह कान्स 2023 में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने साझा किया कि फिल्म फेस्टिवल के रूप में कान्स कलाकारों और रचनाकारों के लिए अपनी प्रतिभा और काम दिखाने के लिए एक आदर्श अंतरराष्ट्रीय मंच है। कांस जैसे फिल्म समारोहों ने क्रॉस-सांस्कृतिक बाधाओं को धुंधला कर दिया गया है।

ऐश्वर्या राय
पूर्व मिस वर्ल्ड कान्स उत्सव में एक लोकप्रिय चेहरा हैं और लोरियल पेरिस की वैश्विक प्रवक्ता हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन के प्रतिष्ठित फिल्म समारोह की शोभा बढ़ाने की उम्मीद है। वह कान्स में जूरी में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला अभिनेत्री भी थीं।
ये हस्तियां भी आएंगी नजर
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू की बेटी शैनन सानू पहली बार शिरकरत करेंगी। ईशा गुप्ता पहली बार कान्स का हिस्सा बनने जा रही हैं। सनी लियोनी के लिए भी ये कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू इवेंट होगा। बॉलीवुड की मशहूर स्टार्स सारा अली खान और मृणाल ठाकुर कान्स में पहली बार हिस्सा लेने को लेकर उत्साहित हैं। उर्वशी रौतेला दूसरी बार इस फेस्टिवल में शिरकत करने वाली हैं। अभिनेत्री एंड्रिया केविचुसा और फिल्म निर्माता किविनी शोहे भी इस अंतराष्ट्रीय मंच पर नजर आएंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
