Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
Cannes 2023: कांस रेड कार्पेट के सबसे कंट्रोवर्शियल लुक्स, किसी को हुई शर्मिंदगी तो किसी ने किया शर्मसार
Cannes Film Festival 2023 : कान्स फिल्म फेस्टिवल इस साल 16 मई से 28 मई तक आयोजित होगा। हर साल इस फिल्म फेस्टिवल में देश-विदेश के कई सेलिब्रेटिज हिस्सा लेते हैं। कांस में सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है सेलिब्रेटिजका रेड कार्पेट लुक। हर बार रेड कार्पेट में सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखने की होड़ में सेलिब्रेटिज एक से बढ़कर एक लुक में नजर आते हैं।
वहीं कई कुछेक सेलिब्रेटिज भीड़ से अलग दिखने के लिए अजीबोगरीब वेशभूषा में भी नजर आते हैं। कांस फेस्टिवल का रेडकार्पेट का इतिहास कई सेलेब के फैशन का गवाह बना रहा है, जहां कभी किसी ने अपनी खूबसूरती और फैशन सेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है, तो वहीं कई सेलेब ने अपने छिछोरे फैशन सेंस से शर्मसार भी किया है।

कई लुक तो ऐसे थे, जो आज भी लोगों की याददाश्त से मिट नहीं पाएं हैं। आइए एक नजर डालते हैं कांस के सेलिब्रेटिज के उन कंट्रोवर्शियल या विवादित लुक पर जो आज भी फैंस के दिलो-दिमाग से उतरते नहीं हैं।

ऐश्वर्या राय: 2016 का पर्पल लिपस्टिक लुक
कांस ऐश्वर्या राय के बिना अधूरा ही लगता है। हर साल ऐश्वर्या राय अपने फैशन का जादू चलाने कांस के रेडकार्पेट पर जरुर शिरकत करती हैं। हर साल वो अपनी खूबसूरती से विदेशी मीडिया को कायल बना देती हैं। जब हम सबसे कंट्रोवर्शियल लुक की बात कर रहे हैं, तो उसमें 2016 का ऐश्वर्या राय का पर्पल लिपस्टिक लुक कोई भूले नहीं भूल सकता है।

ऐश्वर्या राय बच्चन: प्लजिंग नेक ड्रेस
ऐश्वर्या राय बच्चन का 2004 का 57वां कान्स रेड कार्पेट लुक अब तक का सबसे चर्चित लुक है। डिजाइनर नीता लुल्ला द्वारा डिजाइन व्हाइट प्लजिंग नेकलाइन वाली कटआउट ड्रेस को ऐश्वर्या ने पहना था। फैंस को ये लुक जरा भी अच्छा नहीं लगा। इसके लिए ऐश्वर्या को फैंस की तरफ से कठोर प्रतिक्रिया मिली थी।

इलोना स्टैलर: हद से ज्यादा रिवलिंग ड्रेस में पहुंची
इलोना स्टैलर, उर्फ सिसिओलिना, 80 के दशक की एक पोर्न स्टार और राजनीतिज्ञ। वह 1988 में 41वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर एक ऐसे कलाकारों की टुकड़ी के साथ पहुंची जो जिन्होंने मुश्किल से बदन ढ़कने के लिए कुछ पहन रखा था। इन्होंन जरुरत से ज्यादा रिवलिंग ड्रेस पहनी हुई थी। जिसमें आधे से ज्यादा बदन दिखाई दे रहा था। इलोना ने अपने लुक को पूरा करने के लिए एक फूल का मुकुट, हाई थाई फिशनेट और एक जानवर का मुलायम खिलौना हाथ में लिया हुआ था। कांस के रेडकार्पेट पर आज भी इस लुक का मजाक उड़ाया जाता है।

विक्टोरिया एब्रिल: बिजनेस इन फ्रंट, पार्टी इन द बैक ड्रेस
स्पेनिश अभिनेत्री विक्टोरिया एब्रिल ने 1997 में 50वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक आकर्षक ब्लेज़र ड्रेस पहनकर रेडकार्पेट पर पहुंची इस ड्रेस को देख सभी को चौंक गए। "बिजनेस इन फ्रंट, पार्टी इन द बैक" ड्रेस जो आगे बिजनस आउटफिट नजर आ रही थी, बैक से ये पोशाक गर्दन से नीचे की ओर तक एक लंबी स्लिट थी, जिससे साफ-साफ उनकी थोंग नजर आ रही थी।

बेला हदीद: वॉर्डरोब मालफंक्शन का शिकार
2016 में मशहूर मॉडल बेला हदीद Alexandre Vauthier के हाई थाई स्लिट रेड सिल्क ड्रेस में पहुंची। रेड कार्पेट में जब वो पहुंची तो वो कई बार वॉर्डरोब मालफंक्शन का शिकार होने से बाल-बाल बची। उनकी ड्रेस की स्लिट बहुत डीप और हाई थी, जिस वजह से वो बहुत ही अनकफर्टेबल फील कर रही थी। पूरी मीडिया में इस चीज की चर्चा भी हुई।

फर्नांडा लिज़ : खिसकने लगी ड्रेस
2019 में 72वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में मॉडल फर्नांडा लिज़ का रेड कार्पेट अपीयरेंस फेस्टिवल के इतिहास में सबसे बड़े वार्डरोब मालफंक्शन में से एक था। रनवे मॉडल ने अली करौई द्वारा एक सुंदर पीले ट्यूल-टियर वाला ऑफ शॉल्डर गाउन पहनकर जब वो रेडकार्पेट पर चल रही थी, तो उनकी ड्रेस बार-बार नीचे की और खिसक रही था। जिसकी वजह से मॉडल कई बार वॉर्डरोब मॉलफंक्शन का शिकार होते-होते बची।



Click it and Unblock the Notifications
