Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Cannes 2023: मृणाल ठाकुर ने आइवरी कट-आउट गाउन में रेड कार्पेट पर किया शानदार डेब्यू
Mrunal Thakur Red Carpet Debut Look : फ्रेंच रिवेरा में 76वां कान्स फिल्म फेस्टिवल चल रहा है और प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने के लिए कई भारतीय हस्तियां फ्रांस में हैं। 'सीता रामम' फेम मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) भी कांस में अपने अलग-अलग लुक से फैंस को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

मृणाल को इस नई जनरेशन की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है। इसके अलावा वो अपने फैशनेबल स्टेटमेंट के लिए भी पॉपुलर है। '76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल' में मृणाल ने अपने फैशन और खूबसूरती से कई हॉलीवुड सेलिब्रेटिज को पछाड़ दिया है।
बात करें मृणाल ठाकुर के लुक की, तो उन्होंने 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023' के तीसरे दिन रेड कार्पेट पर डेब्यू किया। रेडकार्पेट पर एक्ट्रेस ने फाल्गुनी शेन पीकॉक का डिजाइनर स्ट्रक्चर्ड आइवरी कलर के कट-आउट गाउन पहनकर एंट्री ली। बात करें उनके आउटफिट की तो उन्होंने यूनिक डिजाइन की आइवरी कट-आउट गाउन ड्रेस पहनी हुई थी। गाउन के पीछे फेदर एंड सीक्विन एम्बेलिश्मेंट के साथ एक शानदार लंबी ट्रेन थी।
मृणाल ने वेंडल्स वर्ल्ड के चमकदार बड़े शेप वाले डायमंड इयररिंग्स के साथ क्रिश्चियन लॉबाउटिन के फुटवियर कैरी किए थे। इसके अलावा न्यूड मेकअप के साथ ब्लश्ड चीक्स, आईलाइनर के पतले स्ट्रोक, न्यूड पिंक लिपस्टिक और बालों को ओपन रखा हुआ था। मृणाल का ये लुक देखने लायक था।



Click it and Unblock the Notifications
