Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
Cannes 2023 में Sapna Choudhary ने अपने लुक से ढाया कहर, रेड कार्पेट लुक के लिए नहीं छोड़ी कोई कसर
Sapna Choudhary Cannes Look 2023 : हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 के रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आई। सपना की रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए तस्वीरें सोशलमीडिया में वायरल हो रही हैं। सपना चौधरी ने हाल ही में कान्स 2023 में डेब्यू किया।

हरियाणा की पॉपुलर डांसर इस दौरान रेड कार्पेट पर बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ वॉक करती दिखीं। सोशल मीडिया पर सपना को कान्स 2023 के रेड कार्पेट पर चलते देख फैंस बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर सपना के चाहने वाले उनपर गर्व कर रहे हैं। सपना ने रेड कार्पेट पर दो बार अलग-अलग लुक में नजर आई। यहां देखिएं सपना के दोनों लुक।
डेब्यू लुक
देसी क्वीन सपना रेड कार्पेट पर डेब्यू में लुक में 30 किलो का सॉफ्ट पिंक भारी गाउन पहनकर वॉक किया।
कान्स रेड कार्पेट पर डेब्यू करने वाली सपना चौधरी पहली रीजनल आर्टिस्ट हैं। ऐसे में उन्होंने अपने इस लाइफटाइम मूमेंट को शानदार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। कान्स में अपनी पहली अपीयरेंस के लिए सपना ने पिंक स्टोन-एम्बेलिश्ड गाउन पहना था, जो 30 किलो का था। सपना को इतने भारी गाउन में चलते हुए काफी दिक्कत भी हुई थी। हालांकि, जिस तरह से उन्होंने इसे कैरी किया, वह वाकई काबिले-तारीफ है। सपना चौधरी ने अपने लुक को मैचिंग ज्वेलरी, सटल मेकअप, ग्लॉसी लिप्स और बालों को पीछे की ओर बन में बांधते हुए कंप्लीट किया था।
दूसरे दिन का लुक
सपना दूसरे दिन शॉर्ट पिंक फ्रॉक ड्रेस में रेड कार्पेट पर नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने दूसरे लुक में व्हाइट एंड पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहन वॉक किया। इसी के साथ उन्होंने सर पर पल्ला भी रखा। अदाकारा ने अपनी इस ड्रेस मैचिंग हील्स के साथ पेयर किया और अपने सेंटर पार्टिंग बालों को पोनीटेल में बांधा हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेड कारपेट पर कई फोटोग्राफर मौजूद हैं, जो सभी हसीनाओं की तस्वीरें अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं। बता दें, सपना ने कहा था कि उनको न ही फ्रेंच आती है और न ही अंग्रेजी फिर भी वे कान्स के रेड कार्पेट पर चल रही हैं ये उनके लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने @airfrance के सहयोग से रेड कार्पेट पर चलने को लेकर बहुत आभार व्यक्त किया।"



Click it and Unblock the Notifications
