Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
Cannes Throwback: जब रेड कार्पेट पर गले में सांप लपेटकर मल्लिका ने मारी थी एंट्री, सब रह गए थे हक्के-बक्के
कान फिल्म फेस्टिवल से सेलिब्रेटिज के रेड कार्पेट लुक्स आने शुरु हो गए हैं। कांस का रेड कार्पेट हमेशा स्टार्स के आइकॉनिक और कंट्रोवर्शियल लुक का गवाह रहा है। कांस फेस्टिवल में ऐसे कई मौके आए जब रेड कार्पेट पर कई सेलिब्रेटीज पब्लिक स्टंट के लिए बेतुके कॉस्टयूम पहने पहुंचे।
अक्सर कांस फेस्टिवल शुरु होते ही पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया में ट्रेंड करने लगती हैं। इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। ये थ्रोबैक तस्वीरें तब की हैं, जब मल्लिका कांस फेस्टिवल में सांप के साथ पहुंच गई थीं। उनका लुक काफी अजीबोगरीब था, लेकिन ये कांस के सबसे चर्चित लुक्स में दर्ज हो गया है।

मल्लिका शेरावत ने 2010 में फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म हिस्स को प्रमोट किया था। ये एक हॉरर फिल्म थी, जिसमें मल्लिका ने एक इच्छाधारी नागिन का रोल निभाया था। इस फिल्म में अपने सेंसुअल अवतार के लिए मल्लिका काफी चर्चा में आ गई थीं। मल्लिका ने कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए सांपों के साथ अपना लुक क्रीएट किया था। तस्वीरों में भी देखा जा सकता है कि मल्लिका येलो और ब्लैक कलर के गाउन में नजर आ रही हैं और उनके गले में और हाथों में सांप लिपटे हुए हैं। सांपों को अपने गले में लपेटे होने के बावजूद मल्लिका बहुत ही कॉन्फिडेंस नजर आई थी, उनके इस फोटोशूट की जमकर चर्चा हुई थी।



Click it and Unblock the Notifications
