Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
इस बांग्लादेशी एक्ट्रेस ने कान्स में पहनी मां की शादी वाली साड़ी, रेड कार्पेट पर लूट ली लाइमलाइट
Cannes 2024: कान्स फेस्टिवल से देश विदेश की कई हसीनाओं के एक से बढ़कर एक लुक सामने आ रहे हैं। वहीं इस विदेशी जमीं पर बांग्लादेशी एक्ट्रेस आशना हबीब भाबना ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने देसी लुक्स से लोगों का दिल चुरा लिया। एक्ट्रेस ने कान्स के रेड कार्पेट पर साड़ी पहनकर एंट्री मारी।
उनके इस लुक को वहां मौजूद हर कोई देखता रह गया। अब हर मीडिया चैनल्स और सोशल मीडिया में एक्ट्रेस के इस लुक की जमकर तारीफ हो रही हैं। बांग्लादेश की एक्ट्रेस आशना हबीब भाबना ने रेड कार्पेट के लिए वेस्टर्न आउटफिट की जगह पारंपरिक पोशाक साड़ी को ही चुना।

हालांकि आशना की इस साड़ी के साथ उनकी मां के साथ खूब सारा इमोशन जुड़ा हुआ था, जिस वजह से उनकी इस साड़ी की वैल्यू बहुत ज्यादा बढ़ गई है। एक्ट्रेस ने इस ग्रांड इवेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए नामी डिजाइनर की जगह अपनी मां की शादी वाली साड़ी चुनी। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि जानती थीं कि कान्स के लिए इससे बेहतर कोई आउटफिट नहीं हो सकता था।
बनारसी साड़ी पहनी
इस बांग्लादेशी हसीना ने रेडकार्पेट पर लाल बनारसी साड़ी पहनी थी, इस लाल साड़ी पर सफेद धागों से बारीक कढ़ाई की हुई थी। जिसे एक्ट्रेस ने स्लीव लेस रेड ब्लाउज के साथ पेयरअप कर पहना था। जिस पर रेशम के धागों से गोल्डन एंब्रॉयडरी की गई थी। इसके साथ उन्होंने खुद का शृंगार भी ऐसा किया जैसे नई नवेली दुल्हन। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए बिंदी, चूड़ी लाल सुर्ख रंग की रेशमी साड़ी पहनी थी।



Click it and Unblock the Notifications
