Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
पिंक-ब्लैक फिश टेल गाउन में कांस में कियारा आडवाणी ने उड़ाए होश, बो ड्रेस में लगी खूबसूरत
कियारा आडवाणी इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू कर रही हैं और उनका हर लुक एक से बढ़कर एक है। जब वह कान्स में आइवरी थाई हाई स्लिट गाउन में नजर आई तो फैन्स की निगाहें थमीं रह गईं। इसके बाद उनका ऑफ शोल्डर पिंक और ब्लैक गाउन लुक भी बेहद ही कमाल रहा। उनके इस आउटफिट पर बैक साइड में एक बड़ा सा बो था, जो हर किसी का ध्यान खींच रहा था। इस बो ने उनके आउटफिट को एक स्टेटमेंट लुक दिया।
बता दें कि कियारा आडवाणी कान्स में वैनिटी फेयर द्वारा आयोजित रेड सी फिल्म फाउंडेशन के वीमेन इन सिनेमा गाला डिनर में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। हाल ही में, कियारा ने रेड सी फिल्म फाउंडेशन के वीमेन इन सिनेमा गाला डिनर में भाग लिया।

इस दौरान उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आए। जो देखते ही देखते वायरल हो गए। यह इवेंट 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के साथ आयोजित किया जा रहा है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि रेड सी फिल्म फाउंडेशन के वीमेन इन सिनेमा गाला डिनर के दौरान कियारा ने खुद को किस तरह स्टाइल किया-
ऑफ शोल्डर गाउन में किया स्टाइल
कियारा आडवाणी हाल में रेड सी फिल्म फाउंडेशन के वीमेन इन सिनेमा गाला डिनर का हिस्सा बनीं। रेड सी फिल्म फाउंडेशन के इस इवेंट के लिए उन्होंने ऑफ-शोल्डर सिल्क पिंक और ब्लैक गाउन को चुना। इस आउटफिट में पीछे की तरफ पिंक का एक बहुत बड़ा बो था, जो उनके आउटफिट को एकदम अलग व खास बना रहा था। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने ब्लैक कलर के ग्लव्स भी पहने थे। वहीं मेकअप को उन्होंने बेहद लाइट रखा। पिंक टोन लिपस्टिक उनके लुक को रिफ्रेशिंग बना रही थी। वही अपने बालों को उन्होंने हाई बन में स्टाइल किया। एक्सेसरीज में उन्होंने खूबसूरत नेकपीस को कैरी किया।
ऑरेंज आउटफिट में भी दिखीं कमाल
इससे पहले शनिवार को कियारा आडवाणी वुमन इन सिनेमा पैनल के हिस्से के रूप में वैराइटी ग्लोबल कन्वर्सेशन कार्यक्रम का हिस्सा बनीं। इस खास अवसर के लिए उन्होंने ऑरेंज गाउन को स्टाइल किया। उनका यह आउटफिट ALAÏA नाम के लक्जरी इटैलियन फैशन ब्रांड से था, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। कियारा के इस खूबसूतर गाउन की कीमत लगभग 2.9 लाख रुपये बताई जा रही है। अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए कियारा ने गोल्डन कलर के राउंड स्टेटमेंट इयररिंग्स और चंकी ब्रेसलेट को कैरी किया। वहीं हेयरस्टाइल में उन्होंने मिडिल पार्टिंग स्लीक ब्रेडेड पोनीटेल बनाया। उनकी यह एक्सेसरीज और हेयरस्टाइल उनके लुक को और भी खास बना रहे थे।
कुछ ऐसा था डेब्यू लुक
वहीं अगर कान्स में कियारा आडवाणी के डेब्यू लुक की बात करें तो इसके लिए उन्होंने आइवरी शेड के थाई हाई स्लिट गाउन को चुना। उनका यह गाउन प्रबल गुरुंग के कलेक्शन से है। इस थाई हाई स्लिट आइवरी गाउन में प्लंजिंग नेकलाइन उनके लुक को कमाल लग रही थी। इस आउटफिट को उन्होंने स्टेटमेंट इयररिंग्स स्टाइल कैरी किए।
कियारा आडवाणी कान्स में वैनिटी फेयर द्वारा आयोजित रेड सी फिल्म फाउंडेशन के वीमेन इन सिनेमा गाला डिनर में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
