Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Cannes 2025: ‘लापता’ फेम नितांशी गोयल का ग्लैमरस डेब्यू, लुक से दिया मधुबाला, रेखा और श्रीदेवी को ट्रिब्यूट
Nitanshi Goel Cannes 2025 Debut Look: 'लापता लेडीज' से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली 17 वर्षीय अभिनेत्री नितांशी गोयल ने 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने डेब्यू से सबका ध्यान खींचा। पहली बार इस प्रतिष्ठित मंच पर कदम रखते हुए नितांशी ने न केवल अपनी खूबसूरती और ग्लैमर से लोगों को अपने डेब्यू लुक से इम्प्रैस किया बल्कि अपने स्टाइल के जरिए भारतीय संस्कृति और बॉलीवुड की महान अभिनेत्रियों को अनोखा ट्रिब्यूट भी दिया।
नितांशी की कान्स रेड कार्पेट पर दो झलकियाँ देखने को मिलीं, जिनमें उनका ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों ही लुक चर्चा में रहा।

पहले लुक में उन्होंने आइवरी रंग की प्री-ड्रेप साड़ी पहनी, जिसमें भारतीय पारंपरिक कढ़ाई, 3D फूलों की सजावट और रेजिस्ट-डाइंग तकनीक से बने पाइजली पैटर्न शामिल थे। इस साड़ी के साथ उनका ब्लाउज भी उतना ही खास था, हाथ से बने मोतियों और बीड्स की बारीक कारीगरी ने पुराने इंडियन जूलरी की याद दिला दी।
#Cannes2025 | @nitanshi_goel of #LapataLadies fame at the #CannesFilmFestival, representing India & giving tribute to the golden era of Hindi cinema@jaya_delhi @ficci_india @nfdcindia @FICCIFRAMES #BharatAtCannes #CannesFilmFestival2025 #Cannes pic.twitter.com/QGtMhJwfAY
— DD News (@DDNewslive) May 15, 2025
नितांशी के कस्टम हेयर एक्सेसरी ने खींचा ध्यान
हालांकि, पूरे लुक का सबसे भावुक और चर्चा में रहने वाला हिस्सा था उनकी कस्टम हेयर एक्सेसरी, जिसे डिजाइनर बी. अभिका ने खासतौर पर तैयार किया था। इस मोतियों की हेयरपीस में लटकती हुई स्ट्रैंड्स थीं, जिनमें मधुबाला, मीना कुमारी, रेखा, श्रीदेवी, वहीदा रहमान, हेमा मालिनी, नूतन और व्यजयंतीमाला जैसी हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों की तस्वीरें लगी थीं। यह एक दिल छू लेने वाला ट्रिब्यूट था, जिसने नितांशी के लुक को सिर्फ फैशन का हिस्सा नहीं, बल्कि एक क्लचरल स्टेटमेंट बना दिया।
इस लुक को स्टाइलिस्ट श्रेय और ऊर्जा ने तैयार किया, जिन्होंने नितांशी की खूबसूरती को बेहद साधारण लेकिन प्रभावशाली अंदाज में पेश किया। बो शेप के छोटे इयररिंग्स, मिनिमल मेकअप और आत्मविश्वास से भरी मुस्कान ने पूरे लुक को संपूर्ण बना दिया। सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीर वायरल हो रही है और फैन्स उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
Nitanshi Goel at the Cannes Film Festival 2025 🖤✨#Nitanshi #NitanshiGoel pic.twitter.com/ewK3572QDr
— WV - Media (@wvmediaa) May 15, 2025
नितांशी का दूसरा लुक भी था बेहद खूबसूरत
नितांशी ने अपना दूसरा लुक शाम को पेश किया, जिसमें उन्होंने ब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन पहना। इस गाउन पर की गई गोल्डन कढ़ाई ने इसे एक शाही टच दिया। हालांकि कान्स के इस साल के ड्रेस कोड में अत्यधिक लंबी ट्रेनों और लैविश लुक से बचने की सलाह दी गई है, लेकिन नितांशी की आत्मविश्वास से भरी मौजूदगी ने इस नियम की सीमाओं को खूबसूरती से चुनौती दी। कुल मिलाकर, नितांशी गोयल का यह कान्स डेब्यू एक यादगार लम्हा बन गया है, जिसमें फैशन, परंपरा और बॉलीवुड की विरासत का खूबसूरत संगम नजर आया।



Click it and Unblock the Notifications
