Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नैंसी त्यागी ने Cannes में पहनी खरीदी हुई ड्रेस? मशहूर सिंगर ने किया कॉपी करने का दावा, सामने आए सबूत
सोशल मीडिया की दुनिया में तेजी से लोकप्रिय हो रही फैशन डिज़ाइनर और कंटेंट क्रिएटर नैंसी त्यागी अब एक नए विवाद के केंद्र में आ गई हैं। जहां एक ओर लोग उनके Cannes Film Festival 2024 में किए गए अपीयरेंस की जमकर तारीफ कर रहे थे, वहीं अब सिंगर नेहा भसीन ने उन पर उनके ड्रेस डिज़ाइन की नकल करने का आरोप लगाया है। यह मामला अब सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गया है और फैशन इंडस्ट्री में भी हलचल मचा दी है।
नैंसी त्यागी ने बहुत ही कम समय में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और सेल्फ-मेड फैशन डिजाइनर के रूप में अपनी खास पहचान बनाई है। पिछले साल Cannes 2023 में उनके पिंक फ्लेयर्ड गाउन ने लोगों का खूब ध्यान खींचा था। इस साल एक बार फिर वह Cannes के रेड कार्पेट पर अपने स्टाइल और आत्मनिर्भरता के चलते चर्चा में आ गईं। नैंसी ने एक दिन ग्रीन फ्लेयर्ड गाउन और दूसरे दिन ऑफ-व्हाइट पर्ल ड्रेस पहनी, जिसे लेकर उन्होंने दावा किया कि उन्होंने इन्हें खुद डिज़ाइन और सिला है।

नेहा भसीन ने किया दावा
उनकी ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हुई। खासकर जब यह बात सामने आई कि उन्होंने अपने हाथों से यह कपड़े बनाए हैं, लोगों ने उन्हें एक प्रेरणा के रूप में देखा। लेकिन यह तारीफ ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई। फेमस सिंगर और रियलिटी शो 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट नेहा भसीन ने एक पोस्ट के जरिए बड़ा दावा कर दिया। उन्होंने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने वही कोर्सेट ड्रेस पहनी थी, जैसी नैंसी Cannes में पहनकर पहुंची थीं। नेहा ने लिखा कि उन्हें यह ड्रेस बहुत जानी-पहचानी लग रही है क्योंकि उन्होंने यह कुछ समय पहले बांद्रा के 'द सोर्स बॉम्बे' नामक फैशन स्टोर से खरीदी थी।
25,000 ₹ में खरीदी
इसके बाद इस फैशन स्टोर की संस्थापक सुरभि गुप्ता ने भी पुष्टि की है, नैंसी ने वाकई में वही ड्रेस उनके स्टोर से ₹25,000 में खरीदी थी। सुरभि ने यह भी कहा कि नैंसी ने सार्वजनिक रूप से इस ड्रेस को खुद का डिज़ाइन बताया है, जबकि असलियत में वह उनकी डिजाइन थी। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि अब जब ड्रेस नैंसी की हो चुकी है, तो वह उसका जैसा चाहे वैसा उपयोग कर सकती हैं, पर क्रेडिट सही देना जरूरी है।

नैंसी ने कहा था सेल्फ मेड है गाउन
दूसरी ओर, नैंसी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में इस पर्ल ड्रेस के बारे में बताया था कि यह रंग उनकी मां का फेवरेट है, और इसी कारण उन्होंने इस कलर में ड्रेस डिज़ाइन करने का फैसला लिया। उन्होंने यह भी लिखा कि इस ड्रेस को बनाने में उन्हें पूरा एक महीना लगा और उन्होंने आखिरी समय तक इसकी तैयारी में मेहनत की।
अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या नैंसी वाकई उस ड्रेस की डिज़ाइनर थीं या उन्होंने उसे खरीदकर खुद की बनाई हुई बताया? यह मामला अभी शांत नहीं हुआ है, लेकिन इतना जरूर है कि नैंसी त्यागी अब सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि विवादों की वजह से भी सुर्खियों में हैं।



Click it and Unblock the Notifications
