Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Cannes Film Festival 2023: इन बॉलीवुड सेलेब्रिटी का कांस में दिखा है जलवा, बन चुकी हैं फिल्म फेस्टिवल की जूरी
कान्स पूरी दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में से एक है जो इस वर्ष 16 से 27 मई 2023 तक होने वाला है। हॉलीवुड, बॉलीवुड और विश्व सिनेमा की नामी गिरामी और टैलेंट से भरपूर फिल्मी हस्तियां इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराती हैं।
ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण सहित बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों ने पिछले कुछ वर्षों में न केवल रेड कार्पेट पर सर्वश्रेष्ठ फैशन की झलक दी है, बल्कि फिल्म फेस्टिवल के जूरी के रूप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

जानते हैं अब तक के कान्स फिल्म फेस्टिवल में किन किन भारतीय अभिनेत्रियों ने जूरी के रूप में अहम भूमिका निभाई -

1. दीपिका पादुकोण
खूबसूरत दीपिका पादुकोण ने 2017 में अपना रेड कार्पेट डेब्यू किया और 2022 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी के तौर पर शामिल हुईं। कान्स में भारतीय और साथ ही आधुनिक परिधानों में दीपिका के फैशनेबल लुक को फैशन समीक्षकों से काफी सराहना मिलती रही है। वहीं उनके जूरी की भूमिका को भी सराहा गया।

2. ऐश्वर्या राय
पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय प्रतिष्ठित कान्स समारोह में एक जाना माना चेहरा हैं। सदाबहार स्टार ने 2002 में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज की और 2003 में वे जूरी का हिस्सा रहीं। ऐश्वर्या ने कान्स में अपने शानदार अभिनय से अपने प्रशंसकों का दिल जीतना जारी रखा है।

3. मीरा नायर
प्रख्यात फिल्म डायरेक्टर मीरा नायर ने 1990 में कान्स में जूरी के रूप में काम किया। उनकी पहली फीचर फिल्म सलाम बॉम्बे ने कान्स में 'कैमरा डी'ओर' व "ग्रैंड प्रिक्स डू पब्लिक" पुरस्कारों सहित ऑस्कर भी अपने नाम किया है।

4. नंदिता दास
प्रतिभाशाली अभिनेत्री और फिल्म निर्माता नंदिता दास ने 2005 में कान्स में जूरी सदस्य के रूप में एंट्री की। उन्होंने सिनेफॉन्डेशन के शॉर्ट फिल्म के जूरी पैनल में हिस्सा लिया। सिनेफॉन्डेशन एक कान्स फाउंडेशन है जो अगली पीढ़ी के अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं को बढ़ावा देता है।

5. शर्मिला टैगोर
दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर 2009 में जूरी टीम में शामिल हुईं। सत्यजीत रे द्वारा निर्देशित उनकी फिल्म देवी को 1962 के कान्स फिल्म समारोह में प्रदर्शित भी किया गया था।

6. विद्या बालन
बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली फिल्म अभिनेत्रियों में से एक विद्या बालन 2013 में कान्स के जूरी समूह का हिस्सा बनीं। यह उनका कान्स समारोह में डेब्यू भी था। इस डेब्यू में उनके साड़ी लुक को काफी पसंद किया गया था।
Images: Instagram
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
