Latest Updates
-
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी
Cannes 2023 : रॉयल लुक में दिखी सारा, ईशा के ग्लैमर लुक ने उड़ाए होश, देखिएं दोनों के डेब्यू लुक
Cannes Film Festival 2023: कांस फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। कांस के ओपनिंग सेरेमनी के मौके पर सारा अली खान ने रेडकार्पेट पर रॉयल अंदाज पर शिरकत की। कान्स 2023 के रेड कार्पेट पर पहले ही दिन सारा अली खान पहुंचीं और उनके लुक ने हर किसी को चौंका दिया है।

Cannes 2023 के रेड कार्पेट से सारा अली खान ( Sara Ali Khan) की कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में सारा इंडियन अवतार में दिख रही हैं। एक्ट्रेस सारा इस मौके पर अबू जानी के डिजाइनर लहंगे में नजर आई। और उनका ये लुक काफी हद तक ब्राइडल लुक जैसा था।
इसके साथ सारा ने काफी कम मेकअप और बेहद कम जूलरी पहन रखी थी। फैंस को भी सारा का ये लुक काफी पसंद आया।
ईशा के लुक ने भी लूटी वाहवाही
जन्नत 2 फेम एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने भी इस साल कांस के रेडकार्पेट पर शानदार एंट्री की। ईशा ने कान्स 2023 में डेब्यू किया है। दुनिया के सबसे ग्लैमरस रेड कार्पेट पर ईशा गुप्ता ने अपने डेब्यू में ही खूबसूरत लुक से सुर्खियां बटोरीं। ईशा रेड कार्पेट पर निकोलस जेब्रान की लाइट व्हाइट-पिंक थाई-स्लिट गाउन में नजर आई। इस ड्रेस की खासियत ये थी कि इस गाउन को ओटीटी कॉलर के साथ फ्लावर लैस से सजाया गया था। वहीं बात करें मेकअप की तो ईशा ने लाइट मेकअप के साथ बालों को मैसी स्लाइट जूड़ा बनाकर बांधा हुआ था। इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने हाई हील फुटवियर कैरी किए हुए थे। साथ ही कानों में मैचिंग ईयररिंग्स लुक से अपने इस लुक को कम्प्लीट किया था।
ईशा गुप्ता ने कान्स में भारत सरकार के प्रतिनिधिमंडल की ओर से हिस्सा लिया है। एक्ट्रेस ने कान्स के उद्घाटन समारोह और उद्घाटन फिल्म- जीन डू बैरी के प्रीमियर में हिस्सा लिया। इस फिल्म से हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप अपना कमबैक कर रहे हैं।
कान्स 2023 में इस बार जो भारतीय हसीनाएं डेब्यू कर रही हैं, उनमें ईशा गुप्ता और साराअली खान के अलावा मृणाल ठाकुर, अनुष्का शर्मा और मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर नजर आएंगी। सिंगर कुमार सानू की बेटी के शेनन भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू कर रही हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल 16 मई से शुरू होकर 27 मई तक चलेगा।



Click it and Unblock the Notifications