Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Cannes 2023: तमिलनाडु के पारंपरिक वेष्टि में रेड कार्पेट पर चलेंगे राज्य मंत्री एल मुरुगन
केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल कान्स 2023 में हिस्सा लेंगे। मुरुगन इस फिल्म महोत्सव में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। खबरों की मानें तो मुरुगन शनिवार 21 मई को फ्रांस के लिए रवाना होंगे। इस फिल्म समारोह में मुरुगन कई इवेंट्स और मीटिंग्स का भी हिस्सा बनेंगे। एल मुरुगन द एलिफेंट व्हिस्परर्स के ऑस्कर पुरस्कार विजेता गुनीत मोंगा के साथ रेड कार्पेट पर चलेंगे।
साल 2022 में भी मुरुगन ने इस समारोह में भाग लिया था। इसी वर्ष बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को इस फिल्म महोत्सव के जूरी सदस्य के रूप में चुना गया था। वहीं भारत को 'कंट्री ऑफ ऑनर' का खिताब भी दिया गया था। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर इस बार इस इवेंट में मौजूद नहीं रहेंगे, लेकिन ठाकुर उद्घाटन सत्र को एक वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित करेंगे।

16 मई, 2023 को डॉक्टर मुरुगन ने ट्विटर के माध्यम से लोगों को इस बात की जानकारी दी की वे कान्स फिल्म फेस्टिवल में भाग ले रहे हैं। मुरुगन और गुनीत मोंगा के साथ पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर, ईशा गुप्ता और मणिपुरी अभिनेता कंगाबम तोम्बा भी रेड कार्पेट पर चलेंगे।
चूंकि मुरुगन तमिलनाडु से हैं इसलिए इस खास मौके के लिए उन्होंने अपने लिए वहां के पारंपरिक परिधान वेष्टि को चुना है। केंद्रीय मंत्री ने इस बात का भी खुलासा किया कि उनकी शर्ट के दाईं तरफ तिरंगा होगा। वहीं बाईं ओर G20 का लोगो रहेगा। उनकी शर्ट पर यह कढ़ाई एक लोकल टेलर द्वारा की गई है। पारंपरिक वेष्टि सफेद रंग की होती है। तमिलनाडु में पुरुष इसे पूजा पाठ, उत्सव, त्योहार आदि पर पहनते हैं। कुछ लोग रोजाना घर पर भी इसे पहनते हैं। वेष्टि को मुंडु भी कहा जाता है।

कान्स 2023 में कई भारतीय फिल्मों और प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया जाएगा। मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप की क्राइम ड्रामा 'कैनेडी' और एफटीआईआई के पूर्व छात्र युधाजीत बसु की 'नेहेमिच' को आधिकारिक खंड में प्रदर्शित किया जाएगा। जबकि "कैनेडी" को मिडनाइट स्क्रीनिंग में प्रदर्शित किया जाएगा, "नेहेमिच" को फेस्टिवल डे कान के 'ला सिनेफ' खंड में प्रदर्शित किया जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
