Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
Cannes 2026 में छाया आलिया भट्ट का प्रिंसेस लुक, पहली झलक देखते ही फैंस हुए दीवाने
Alia Bhatt Cannes Look: कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2026) की शुरुआत हो चुकी है और इस बार भी बॉलीवुड सितारों का ग्लैमर रेड कार्पेट पर छाया हुआ है। फ्रेंच रिवेरा में आयोजित इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में सबसे ज्यादा चर्चा आलिया भट्ट के लुक की हो रही है। कान्स से आलिया की पहली तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। यह कान्स रेड कार्पेट पर उनका दूसरा अपीयरेंस है और इस बार भी उन्होंने अपने स्टाइलिश अंदाज से लोगों का ध्यान खींच लिया है। आलिया का यह लुक सॉफ्ट समर वाइब्स और एलिगेंस का खूबसूरत कॉम्बिनेशन नजर आ रहा है। आउटफिट से लेकर मेकअप और हेयरस्टाइल तक, हर डिटेल ने उनके पूरे लुक को और खास बना दिया है। यही वजह है कि उनका यह अंदाज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फ्लोरल प्रिंटेड गाउन में छा गईं आलिया
आलिया भट्ट ने अपने कान्स लुक के लिए बेहद खूबसूरत और रॉयल अंदाज वाला कॉर्सेट गाउन चुना। इस आउटफिट का फिटेड अपर डिजाइन उनके लुक को क्लासी टच दे रहा था। पतले स्ट्रैप्स और हार्ट-शेप नेकलाइन ने पूरे स्टाइल को और ज्यादा एलिगेंट बना दिया। गाउन का निचला हिस्सा काफी फ्लोई और वॉल्यूमिनस था, जो उन्हें किसी फेयरीटेल प्रिंसेस जैसा लुक दे रहा था। सबसे खास बात इसके सॉफ्ट वॉटरकलर प्रिंट्स रहे, जिनमें हल्के ग्रीन, ब्लू, लैवेंडर और येलो शेड्स का खूबसूरत मेल नजर आया। पूरा आउटफिट किसी आर्ट पेंटिंग की तरह दिखाई दे रहा था, जिसने आलिया के समर रेड कार्पेट लुक को बेहद खास बना दिया।
सॉफ्ट मेकअप और सिंपल हेयरस्टाइल ने बढ़ाई खूबसूरती
आलिया भट्ट ने अपने कान्स लुक के साथ बेहद नैचुरल और ग्लोइंग मेकअप कैरी किया। उनका मेकअप काफी लाइट और फ्रेश रखा गया था, जिसने उनके पूरे लुक को और एलिगेंट बना दिया। न्यूड-पिंक लिप शेड, हल्का शिमरी आई मेकअप और सॉफ्ट ब्लश उनके चेहरे की नैचुरल चमक को खूबसूरती से उभार रहे थे। हेयरस्टाइल की बात करें तो आलिया ने बालों को साइड पार्टिंग के साथ स्लीक लो बन में स्टाइल किया था। यह सिंपल हेयर लुक उनके फेस फीचर्स और गाउन की डिजाइन के साथ काफी अच्छी तरह मैच कर रहा था।
एक्सेसरीज में रखा मिनिमल टच
अपने इस रेड कार्पेट अपीयरेंस में आलिया ने एक्सेसरीज को ज्यादा हैवी नहीं रखा। उन्होंने बेहद सिंपल और क्लासी ज्वेलरी चुनी, जिसमें स्टाइलिश रिंग्स और छोटे एलिगेंट ईयररिंग्स शामिल थे। इस मिनिमल स्टाइलिंग की वजह से पूरा फोकस उनके खूबसूरत गाउन और ओवरऑल लुक पर बना रहा।
दूसरी बार कान्स रेड कार्पेट पर दिखा आलिया का स्टाइल
आलिया भट्ट इस साल दूसरी बार कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी हैं। पिछले साल कान्स में डेब्यू करने के बाद इस बार भी उनका ग्लैमरस अंदाज खूब चर्चा में है। रेड कार्पेट पर उनका स्टाइल और कॉन्फिडेंस फैंस को काफी पसंद आ रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
