Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Cannes 2023 : सामने आया मृणाल ठाकुर का फर्स्ट लुक, ब्लैक स्विमसूट और लैसी पेंट में दिखा सिजलिंग अवतार
कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रेस अपना जलवा बिखेरने में लगी हुई है। फिल्म सीता रामम की स्टार मृणाल ठाकुर ने भी इस साल कान्स में अपनी शुरुआत काफी स्टाइलिश अंदाज में की। मृणाल ठाकुर उन चुनिंदा भारतीय सेलेब्स में से एक हैं, जिन्होंने कान्स में पलैस डेस फेस्टिवल एट डेस कॉन्ग्रेस डी कान्स में अपना डेब्यू किया।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर वोडका ब्रांड ग्रे गूज को रिप्रेजेंट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "मैं इतनी दूर केवल इतनी दूर आने के लिए नहीं आई हूं। मैं फेस्टिवल डे कान के अनुभव को लेने के लिए तैयार हूं। इस ग्लैमरस छोटी यात्रा पर मेरे साथ जुड़े रहें।"

एक्ट्रेस ने फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक बखूबी निभाया। उन्होंने Verandah के ब्लैक स्विमसूट के साथ ध्रुव कपूर की ब्लिंग जैकेट और लेस पैंट पेयर की। इसके साथ क्रिश्चियन लुबोटिन के हील्स से अपने लुक को कंप्लीट किया।

अपने कान्स डेब्यू के बारे में मृणाल ठाकुर ने कहा कि, "मैं पहली बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए काफी उत्साहित हूं। इस तरह के प्रतिष्ठित मंच पर ग्रे गूज को रिप्रेजेंट करना एक सम्मान की बात है। मैं वैश्विक फिल्म निर्माताओं के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं। नए अवसरों की तलाश करना और भारतीय सिनेमा की प्रतिभा को प्रदर्शित करना।"

वर्कफ्रांट की बात करें तो, मृणाल ठाकुर को आखिरी बार आदित्य रॉय कपूर के साथ गुमराह में देखा गया था। उन्होंने हिट फिल्म सीता रामम में भी दुलारे सलमान और रश्मिका मंदाना के साथ काम किया। एक्ट्रेस को सुपर 30, तूफ़ान, बाटला हाउस, लव सोनिया, घोस्ट स्टोरीज़ जैसी कई अन्य फिल्मों में उनके प्रदर्शन के लिए भी जाना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
