Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
Cannes Film Festival : सिंड्रेला लुक में नजर आईं मानुषी छिल्लर, रेड कार्पेट पर बिखेरे जलवे
कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में आयोजित इस फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन बॉलीवुड की कई खूबसूरत एक्ट्रेसेस ने शिरकत की। जिनमें पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी शामिल हुई।
मानुषी छिल्लर ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 के उद्घाटन के दिन रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई। कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करते हुए मानुषी ने व्हाइट कलर का आइटफिट कैरी किया, जिसमें वो सिंड्रेला से कम नहीं लग रही थी। मानुषी के रेड कार्पेट की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

मानुषी छिल्लर रेड कार्पेट पर चलीं
मानुषी छिल्लर, जिन्हें आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ सम्राट पृथ्वीराज फिल्म में देखा गया था, ने भारत को एक बार फिर गर्व महसूस करवाया है। उन्होंने कान्स 2023 में अपने रेड कार्पेट डेब्यू के लिए फोवरी द्वारा एक सफेद गाउन चुना। मानुषी छिल्लर की सुंदरता और इस सफेद गाउन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल की शाम को और ज्यादा यादगार बना दिया है। इस दौरान मानुषी छिल्लर का कॉन्फिडेंस देखने लायक था

मानुषी छिल्लर का लुक
एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर का ड्रीमी गाउन रफल और कॉर्सेट जैसी डिटेलिंग के साथ काफी स्टाइलिश लुक दे रहा है। अपने इस सिंड्रेला ड्रेस के साथ मानुषी ने रेड नियॉन हील्स और ग्रीन स्टेटमेंट नेकपीस स्टाइल किया। इसके साथ ही मानुषी ने मिनिमल और एलिगेंट मेकअर लुक भी चुना। एक्ट्रेस ने अपने दिवा लुक को स्लीक सॉफ्ट कर्ल्स के साथ कंपलीट किया। एक्ट्रेस के इस लुक की फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
मानुषी छिल्लर का वर्क
वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर को जल्द ही 'तेहरान' फिल्म मूवी में देखा जाएगा, जिसमें वो बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास वरुण तेज के साथ 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' फिल्म भी है।



Click it and Unblock the Notifications