Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति
Cannes Film Festival: ब्लू लिप्स के कारण ट्रोल हुई उर्वशी रौतेला, लोगों ने ऐश्वर्या से किया कंपेयर
कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में बॉलीवुड सेलेब्स अपने अलग-अलग अवतारों में नजर आ रहे हैं। जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दो दिन पहले उर्वशी रौतेला ने छिपकली नेकलेस से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था, वहीं अब नीले रंग के लिपस्टिक के कारण सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

उर्वशी रौतेला कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर ब्लू और क्रीम गाउन के साथ ब्लू लिपस्टिक में नजर आई। एक्ट्रेस के इस लुक का इंस्प्रेशन ऐश्वर्या राय बच्चन को माना जा रहा है। अपने नारंगी गाउव के बाद उर्वशी ने सुंदर ज्वैलरी के साथ क्रीम और नीले रंग का गाउन चुना। लेकिन उनकी ड्रेस से ज्यादा ब्लू लिपस्टिक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। चमकीले नीले होंठ के साथ, एक्ट्रेस ने कांस रेड कार्पेट लुक को फिर से जीवंत किया, जिसे ऐश्वर्या राय बच्चन ने कई साल पहले कान्स रेड कार्पेट पर आजमाया था।
'इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी' की स्क्रीनिंग में उर्वशी रौतेला ने अपने ऑफ-शोल्डर क्रीम और ब्लू गाउन पहना। जिसके साथ उन्होने एक बड़ा डायमंड नेकलेस और उसके साथ के मैचिंग ईयररिंग्स भी पेयर किए। अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने अपने बालों का बन बनाया। लेकिन उनके आउटफिट और ज्वैलरी से ज्यादा उनके चमकीले नीले होंठ ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
साल 2016 में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को कान्स फिल्म फेस्टिवल के लुक के कारण बहुत ट्रोल किया गया था। इस दौरान ऐश्वर्या राय ने भी रेड कार्पेट पर बकाइन गाउन के साथ अपने लिप्स पर बैंगनी रंग की लिपस्टिक लगाई थी। इस दौरान ऐश्वर्या इतनी बुरी तरह ट्रॉल हुई थी कि अपने बचाव के लिए उन्हें खुद सामने आना पड़ा था।
इस साल अब तक, उर्वशी रौतेल के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर सारा अली खान, मानुषी चिल्लर, ईशा गुप्ता, मृणाल ठाकुर और गुनीत मोंगा ने अपने लुक्स से रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई है। किसी के लुक्स ने फैंस का दिल जीता तो कोई एक्ट्रेस अपने लुक्स के चलते ट्रोर्ल्स के निशाने पर भी आई।



Click it and Unblock the Notifications
