Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बेस्ट फ्रेंड की शादी में स्टाइलिश लुक पाने के लिए कैरी करें ये आउटफिट्स

वेडिंग सीजन में ब्राइड मेड्स अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं। ऐसे में आपको अपने आप को परफेक्ट लुक देने के लिए कुछ समय देना जरूरी है। अक्सर, ब्राइड्समेड्स अपने आउटफिट की जरूरतों को नजरअंदाज करते हुए, सिंपल सूट या आउटफिट्स कैरी कर लेते हैं। लेकिन आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपके लिए कुछ आउटफिट्स आइडिया लेकर आए हैं, जो आप अपने बेस्ट फ्रेंड की शादी में पहनकर खुद को एक स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।

हैवी लहंगा सेट
अगर आपकी बेस्ट फ्रेंड की रॉयल वेडिंग हो रही है तो और हैवी लहंगा को अपना ऑप्शन बना सकते हैं। हैवी लहंगे के साथ डीप-नेक ब्लाउज, ट्यूल नेट स्कर्ट और हैवी दुपट्टा आपको भी आपकी फ्रेंड की शादी के लिए एक लॉयल लुक देगा।

शरारा सेट
पेटा गोटा और प्लीटेड शरारा सूट आज कल लड़कियों का फेवरेट बना हुआ है। आप फंक्शन के अंत तक बिना थके आसानी से अपनी बेस्टी की हल्दी या मेहंदी में कुछ ऐसे आउटफिट पहन सकती हैं। शानदार, फिटेड शरारा सेट आपको लंबा, एलिगेंट स्टाइलिश दिखने में मदद करेगा।

क्रॉप टॉप फुल शरारा कॉम्बो
प्री-वेडिंग फंक्शन में क्या पहने अगर इसे लेकर आप कंफ्यूज हो रही हैं, तो हमारे पास आपके लिए बेस्ट ऑप्शन क्रॉप चॉप फुल शरारा कॉम्बो को कैरी कर सकती हैं।

ट्विस्ट के साथ कैरी करें साड़ी
कॉकटेल या रिंग सेरेमनी फंक्शन में आप साड़ी को एक ट्विस्ट देकर कैरी कर सकती हैं। ड्रैप के साथ को-ऑर्ड सेट अविश्वसनीय रूप से सेक्सी दिखता है। दिवा की तरह दिखने के लिए अपने सेट को स्काई-हाई स्टिलेटोस, स्टेटमेंट ड्रॉप इयररिंग्स और मिडिल पार्टिंग हेयर के साथ पेयर करें।

बटरकप पेंट-सूट सेट
पेंट-सूट सेट एक होट फैशन पल हैं। इसे कैरी करना बहुत आसान है। स्टाइलिश दिखने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरुरत नहीं है। पेंट-सूट सेट उनके लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो ट्रेडिशनल के साथ वेस्टर्न लुक चाहते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इस आउटफिट को शादी के बाद भी कई बार पहना जा सकता है।

मिनिमलस्टिक लहंगा सेट
लड़कियां अक्सर अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में भारी ट्रेडिशनल लहंगा कैरी करना पसंद करती हैं। लेकिन आप इस तरह के लहंगे को छोड़ कर सिंपल लहंगे के साथ जा सकती हैं। इस तरह के लहंगे में एक यूनिक ब्लाउज, एक ए-लाइन स्कर्ट और एक हल्का दुपट्टा है जो आपको स्टाइलिश लुक देने के लिए परफेक्ट है।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
