Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Chhath Puja Mehendi Designs: ये मेहंदी डिजाइंस छठ पूजा को कर देगा खास, देखिए यहां
Chhath Puja mehendi designs: दिवाली उत्सव के समापन के बाद से ही 17 नवंबर से नहाय खाय के साथ आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत हो गई है। हिंदू पंचांग के अनुसार, छठ पूजा महापर्व को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से सप्तमी तिथि तक, कुल चार दिनों तक मनाया जाता है। हालांकि चार दिवसीय महापर्व का तीसरा दिन सबसे खास होता है, क्योंकि कार्तिक शुक्ल षष्ठी को शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और अगले दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद इस पर्व का समापन होता है। बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई वाले क्षेत्रों में धूमधाम से मनाए जाने वाले इस पर्व के लिए कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरु हो जाती हैं।
छठ पूजा महापर्व के सबसे मुख्य दिन महिलाएं सज-संवरकर, सोलह श्रृंगार करके संध्या अर्घ्य देती हैं और सूर्य देव व छठी मैया की उपासना करती हैं। इस अवसर पर पर्व की शुभता बढ़ाने और हाथों की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी रचाती हैं। अगर आप भी आस्था के इस महापर्व पर अपने हाथों में मेहंदी लगाना चाहती हैं तो हम इस मौके पर आपके लिए 5 डिजाइंस लेकर आएं हैं।

सूर्य डिजाइन मेहंदी
आप सूर्यदेव वाली मेहंदी का डिजाइन अपने हाथों के बैकसाइड भी बना सकते हैं। यह मेहंदी हाथों में बहुत अच्छी लगेगी और छठ पूजा को भी दर्शाएगीं।

अर्ध्य देती हुई डिजाइन
अगर आप छठ पूजा पर यूनिक मेहंदी डिजाइन लगवाना चाहती है, तो आप अर्ध्य देते हुए इस डिजाइन को बनवा सकती हैं। यह डिजाइन भी खूब सुंदर दिखेगी।

सिंपल डिजाइन
अगर आपको हाथों में सिंपल सुंदर डिजाइन लगवानी हैं, जिससे आपके हाथ भरे हुए दिखाई दें, तो उनके लिए यह डिजाइन खूब अच्छी लगेगी।

टिपिकल और ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन
अगर आप छठ पूजा पर यूनिक मेहंदी डिजाइन लगवाना चाहती है, तो आप टिपिकल और ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन भी लगवा सकती हैं। जैसे इस डिजाइन को देख लीजीए।

कड़ा डिजाइन
कड़ा डिजाइन मेहंदी भी आप ट्राय कर सकती है। इसके साथ आप पूरे हाथों को फूलों, बूटों और पत्तियों के साथ झरोखें वाली डिजाइंस में बदल सकती हैं।

भरवा हाथ मेहंदी डिजाइन
अगर छठ पूजा के दिन आपको दोनों हाथों पर भरवा मेहंदी डिजाइन लगानी हैं, तो आप ये सिंपल भरवा डिजाइन ट्राय कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications