Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर -
गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स, एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय -
World Digestive Health Day: क्यों मनाया जाता है विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस? जानें इस दिन का महत्व और इतिहास -
Grandma Style Aloo Baingan Recipe: दादी के हाथों जैसा चटपटा और लाजवाब स्वाद -
क्या ज्यादा तनाव लेने से ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है? AIIMS न्यूरोसर्जन ने बताई सच्चाई
एलीगेंट और स्टाइलिश दिखाएंगे चिकनकानी वर्क के सूट, कुर्ती, टॉप, शर्ट, प्लाजो...बहुत कुछ
चिकनकारी सूई और धागे का काम है। यह लखनऊ की पारंपरिक हस्तकला है। आज भी इसे बहुतेरे लोग पसंद करते हैं। आज इसे मशीन से भी किया जाता है। इस आकर्षक कला को पसंद तो हम करते हैं, लेकिन इसके इतिहास, शुरुआत, फैब्रिक, हाथ से मशीन वर्क, खरीदारी के समय क्या ध्यान रखें, जैसी कई बातों को जानकर आप बन सकती हैं ब्यूटी विद ब्रेन। अब गर्मियां शुरू हो गई हैं। ऐलीगेंट और स्टाइलिश दिखने के लिए चिकनकारी वर्क वाले कपड़े पहनें और कोई पूछे तो बताएं कि इस वर्क का इतिहास नूरजहां से जुड़ा है। यकीन मानिए आपके कपड़ों के साथ-साथ, लोग आपको 'इंटेलिजेंट गर्ल' का टैग देंगे।

तुर्की कारीगरों का कमाल
इतिहास से पता चलता है कि चिकनकारी का संबंध जहांगीर की पत्नी नूरजहां से है। नूरजहां कपड़ों की शौकीन थी। कहा जाता है कि भारत में नूरजंहा अपने साथ कुछ तुर्की कारीगर लाईं थीं। चिकन उर्दू शब्द है जिसका अर्थ है कपड़ों पर सूई से किया गया काम।

टोपी से शुरुआत
पहले चिकन का काम टोपी के पल्ले, मलमल के कुर्ते और अंगरखे पर किया जाता था। समय के साथ चिकनकारी का विस्तार होता गया। और साड़ियां, सूट, कुर्ते, बेडशीट, पर्दों को भी इससे सजाया गया। आलम यह है कि इस महीन कढ़ाई को फैशन डिजाइनर्स ने खूब सराहा है। यही वजह है लोग फॉर्मल व कैज्युल वियर में चिकनकारी वाली ड्रेस पहनना पसंद करते हैं। या यूं कहें कि रूतबे वालों की पसंद चिकनकारी, अब आमलोगों की भी पसंद बनती जा रही है।

हाथ और मशीन
पहले चिकनकारी की कढ़ाई सूई-धागे से की जाती थी। इन दिनों इस कढ़ाई को मशीन से भी किया जाता है। मशीनी चिकनकारी हाथ की कढ़ाई जैसी लगती है। फिर भी पारखी लोग मशीन और हाथ की कढ़ाई को परख लेते हैं।

कॉटन से शिफॉन
चिकन की कढ़ाई के लिए जहां सफेद और क्रीम कलर का इस्तेमाल होता था, वहीं बदलते ट्रेंड के साथ डिजाइनर्स ने भी इसमें कई प्रयोग किए हैं। जैसे- सफेद के अलावा अन्य रंगों से चिकनकारी, मल्टी कलर के धागों से चिकनकारी, कॉटन फैब्रिक के अलावा शिफॉन, जॉजेट, वॉयल, सिल्क, नेट , ऑरगेंजा और मसिलन पर भी की जाती है।

स्टाइलिश होती चिकनकारी
अब चिकनकारी का अंदाज इतना जुदा हो चुका है कि शर्ट, कुर्ती, स्कर्ट, रैपरॉन, सूट, साड़ियां, लहंगा, चुन्नी आदि में चिकनकारी की जाती है। चिकनकारी को यदि जरदोजी, गोटा-पट्टी, सीक्वेंस वर्क के साथ बनाया जाए, तो ईवनिंग पार्टी में पहना जा सकता है। ऐसा आउटफिट आपको लाइमलाइट में रखता है। इसे मिक्स एंड मैच करके भी पहना जा सकता हैं। साथ ही अगर चिकनकारी को दो-तीन स्टिच को मिक्स -मैच करके बनाया जाए तो इसकी खूबसूरती और भी अधिक बढ़ जाती हे।

कुछ जरूरी बातें
- चिकन के कपड़ां को ड्राईक्लीन करवाएं।
- घर पर धोने के लिए माइल्ड डिटर्जेंट का प्रयोग करें और स्टीम प्रेस करवाना न भूलें।
- कपड़े खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि चिकनकारी के स्टिच ढीले तो नहीं हैं। अन्यथा कढ़ाई खुलती जाएगी।
- स्टिच कोई भी हो लेकिन स्टिच के लिए कॉटन धागों का इस्तेमाल हो।



Click it and Unblock the Notifications