Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय
मराठी नथ पहनने के अलग-अलग तरीके...
देश के हर कोने में बड़े उत्साह के साथ गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। गणपति उत्सव के मौक पर लोग जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं।
अगर आप महाराष्ट्रीयन हैं या आपको महाराष्ट्रीयन लुक बहुत पसंद है तो आज हम आपको कुछ खास बताने जा रहे हैं। पईथानी और नौवारी साड़ी के साथ पहनी जाने वाली नथ के अलग-अलग सुंदर डिज़ाइन के बारे में आज हम आपको बता रहे हैं।
महाराष्ट्र में काफी बड़े स्तर पर गणेश चतुर्थी का आयोजन किया जाता है। भारतीय मराठी पोशाक में ही इस उत्सव को मनाया जाता है। पारंपरिक मराठी लुक में महिलाएं पईथानी और नौवारी साड़ी पहनती हैं। पारंपरिक मराठी नथ के बिना मराठी लुक अधूरा माना जाता है।
बाज़ार में आपको कई तरह की मराठी नथ मिल जाएंगीं जिन्हें देखकर आप कंफ्यूज़ हो सकती हैं। इसलिए आज हम आपको बॉलीवुड हसीनाओं की कुछ खूबसूरत नथ के डिज़ाइन दिखाने जा रहे हैं जिनसे आपको अपने लिए नथ खरीदने में मदद जरूर मिलेगी।

सोनाली बेंद्र
मराठी में लड़कियों को मराठी मुल्गी कहा जाता है। सोनाली ने मराठी दुल्हन का लुक अपनाया है। उन्होंने जो नथ पहनी है वो महाराष्ट्रीयन नथ है जिसमें हरे और लाल रंग के स्टोन लगे हुए हैं। गणेश चतुर्थी के पर्व पर खूबसूरत महाराष्ट्रीयन लुक पाने के लिए आप भी ये नथ ट्राई कर सकती हैं।

मिथिला पालकर
इंटरनेट पर धूम मचाने वाली मराठी मुल्गी मिथिला करोड़ों युवा दिलों की धड़कन हैं। वह अपने वेब एपिसोड लिटिल थिंग्स में पहली बार मराठी नथ पहने हुए नज़र आईं थीं। हाल ही में एक फोटो शूट के दौरान भी मिथिला ने एक नथ पहनी थी जोकि काफी पारंपरिक थी।
अगर आप थोड़ी सामान्य और हल्की महाराष्ट्रीयन नथ पहनना चाहती हैं तो आप गणेश चतुर्थी के दिन मिथिला की नथ के डिज़ाइन को कॉपी कर सकती हैं। सादगी के साथ-साथ आपक इस मराठी नथ में सुंदर भी दिखेंगीं।

ईशा कोप्पिकर
ईशा की मराठी नथ भी कुछ सोनाली बेंद्रे की नथ की तरह ही है। इसमें भी हरे और लाल रंग के मोती लगे हुए हैं। इस तरह की ज्वेलरी और नथ हमेशा ही डिमांड में रहती है। ये पांरपरिक डिज़ाइन कभी पुराने नहीं होते।
आप अपनी पारंपरिक साड़ी के साथ इस नथ को पहन सकती हैं। इससे आपको परफैक्ट मराठी लुक मिलेगा।

माधुरी दीक्षित
इस तस्वीर में माधुरी ने सुनहरे रंग की मराठी नथ पहनी हुई है। ये नथ हर महाराष्ट्रीयन लड़की के पास होनी ही चाहिए। चूंकि ये नथ काफी सिंपल है इसलिए इसकी डिमांड काफी कम रहती है और स्टोन वगैरह की नथों के आगे इसे लोग कम ही पसंद करते हैं।

प्रियंका चोपड़ा
बाजीराव मस्तानी में काशी बाई के किरदार में प्रियंका चोपड़ा ने काफी भारी मराठी नथ पहनी थी। मराठी महारानी के किरदार में प्रियंका ने ज्यादातर इसी तरह की नथ पहनी है। ये काफी राजसी लुक देती है।
इस नथ के साथ आपकी गणेश चतुर्थी भी शाही ढंग से पूरी होगी।

दीपिका पादुकोण
बाजीराव फिल्म में प्रियंका के मराठी महारानी के लुक के साथ-साथ दीपिका ने भी अपनी महाराष्ट्रीयन नथ से सबका दिल जीता था। इस तस्वीर में दीपिका ने काफी क्लासी नथ पहनी हुई है जो उनके चेहरे पर भी जंच रही है।
इस नथ को पहनने के बाद दीपिका की तरह आपकी खूबसूरती भी कई गुना बढ़ जाएगी।

रानी मुखर्जी
फिल्म अईया में रानी मुखर्जी का बिंदास मराठी लुक देखने को मिला था। इस फिल्म में रानी ने कई बार मराठी नथ पहनी थी। गणपति उत्सव पर आप भी ये नथ पहन सकती हैं। ये काफी खूबसूरत नथ है।

श्रद्धा कपूर
श्रद्धा को देखकर आप कह सकते हैं कि नथ के बिना मराठी लुक अधूरा होता है। सिर्फ एक नथ मिनटों में पंजाबी लड़की को मराठी लुक दे सकती है। श्रद्धा ने सफेद रंग के मोतियों से सजी सुनहरी नथ पहनी है जिसके बीच में लाल रंग के छोटे स्टोन भी लगे हुए हैं।
आप भी अपने लिए ऐसी सुंदर नथ खरीद सकती हैं। गणेश उत्सव के मौके के लिए ये नथ सबसे बेहतर है।
अब आप गणपति की आराधना पूरे मराठी लुक में कर सकती हैं। इन एक्ट्रेसेस की नथ को देखने के बाद तो आपकी कंफ्यूजन दूर हो ही गई होगी।
पारंपरिक पईथानी और नौवारी साड़ी पर आप नथ पहनना बिलकुल ना भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
