Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
डिस्को से लेकर नाईट पार्टी में दिखना है हॉट और ग्लैमरस तो कॉपी करें आलिया-दीपिका के कट-आउट लुक्स
Cut-Out Dress- बॉलीवुड दीवाज़ अपने फैशन स्टाइल और फैशन सेंस को लेकर ट्रेंड में बनी रहती हैं। बी टाउन की एक्ट्रेसेस का आउटफिट लुक हमेशा चर्चा में रहता है। ये हॉट गर्ल्स अपने फैशन गोल सेट को अक्सर अलग-अलग स्टाइल के साथ पूरा करती नजर आती हैं।

इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेसेस कट-आउट ड्रेसेस में कहर बरपा रही हैं। चाहे वो आलिया भट्ट हो या फिर दीपिका पादुकोण। कट-आउट ड्रेस में किलर लुक के साथ नजर आ रही हैं। अगर आपको किसी पार्टी या फिर डिस्को में जाना है और आपको कुछ यूनिक और ट्रेंडी ट्राई करना है तो कट-आउट ड्रेस आपके लिए बेस्ट है।
आप इसमें स्मार्ट दिखने के साथ काफी हॉट नजर आने वाली है। आप इन एक्ट्रेसेस के कट-आउट आउटफिट लुक को कॉपी कर सकती हैं और खुद को ग्लैमरस दिखा सकती हैं।

कियारा अडवानी
एक्ट्रेस कियारा अडवानी को आप अक्सर कट-आउट ड्रेस कैरी करता देख चुके होगें। वो इस ड्रेस में काफी स्टाइलिश और हॉट नजर आती हैं। एक्ट्रेस कट-आउट ड्रेस को कई तरह से स्टाइल करके कैरी करती हैं। आप भी कियारा के कट-आउट ड्रेस लुक को बड़े आराम से कॉपी कर सकती हैं।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट वैसे तो इन दिनों अपने बोल्ड साड़ी लुक के लिए ट्रेंड में है, लेकिन वो कई बार कट-आउट ड्रैस को भी स्टाइल कर चुकी हैं। उनके ऊपर कट-आउट ड्रेस काफी स्टनिंग लगता है और उनकी खूबसूरती निखर कर सामने आती है। कट-आउट बॉडीकॉन ड्रेस में आलिया सेक्सी दिखती हैं।

सारा आली खान
सारा आली खान अपनी सादगी के साथ ही अपने ग्लैमरस स्टाइल के भी काफी चर्चा में रहती हैं। जब वो कट-आउट ड्रेस कैरी करती हैं तो उनकी सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। आप एक्ट्रेस सारा अली खान के बॉडीकॉन लुक को पार्टी के लिए स्टाइल कर सकती है।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण तो वैसे हर लुक में कहर ढाती हैं, लेकिन कट-आउट में उनका लुक गॉर्जियस होता है। आप दीपिका के इस आउटफिट को किसी भी पार्टी के लिए सस्टाइल कर सकती हैं। बस आपको ये देखना है कि पार्टी में गैदरिंग कैसी है।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
