Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने ब्लैक ड्रेस में दिखाया बेबी बंप, इस स्पेनिश ड्रेस की कीमत थी इतनी महंगी....
बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से छाई हुई हैं। जहां वो 3 महीने बाद मां बनने वाली हैं। वहीं उनकी अपकमिंग मूवी 'कल्की 2898 AD' रिलीज होने वाली हैं। दीपिका को हाल ही में अपनी अपकमिंग मूवी के एक इवेंट में देखा गया।
दीपिका के साथ इवेट में अमिताभ बच्चन, प्रभास, कमल हासन भी नजर आए। लेकिन सभी की नजरें दीपिका पर ही थी। वजह थी दीपिका का मेटरनिटी लुक। दीपिका ने अपने लुक से सभी को हैरान कर दिया। दीपिका ने इवेंट में ब्लैक बॉडीकॉन सूट पहना था। जिसमें उनका बेबी बंप दिख रहा था।

दीपिका अपने इस लुक में काफी खूबसूरत लग रही थी। दीपिका के चेहरे पर साफ-साफ प्रेग्नेंसी ग्लो नजर आ रहा था। दीपिका ने इवेंट के दौरान जो ड्रेस पहनी थी, वो उसमें वाकई कमाल की नजर आ रही थी। आपको बता दें कि दीपिका ने अपने मेटरनिटी लुक के लिए स्पेनिश लग्जरी फैशन हाउस लोवे (loewe) का आउटफिट पहन रखा था।
यह ब्रांड 175 साल पुराना है। दीपिका ने इस ब्रांड का एनाग्राम पेबल मैक्सी ड्रेस पहना था जो प्योर कॉटन से बना हुआ था। इस ड्रेस की खासियत इसका स्ट्रैचिंग वाला फैब्रिक है जो कर्व्स को उभारकर दिखाता है।

इस स्लिप ऑन ड्रेस में हॉल्टर नेकलाइन मौजूद थी और उसे आइकॉनिक एनाग्राम से डेकोरेट किया गया था, जो ड्रेस की खूबसूरत को बढ़ा रही थी। इसके अलावा इस ड्रेस में बैक स्लिट थी। लग्जरी फैशन ब्रांड वेबसाइट OUNASS के मुताबिक इस ड्रेस की कीमत 4650 AED यानी 1 लाख हजार रूपए हैं। दीपिका ने अपना लुक पोनी और हाई हील्स से कम्प्लीट किया था।



Click it and Unblock the Notifications
