Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Deepika Padukone: 'प्रोजेक्ट K' में इंटेंस लुक के बाद दीपिका पादुकोण का बार्बी ट्रेंड स्पोर्टी लुक वायरल
दीपिका पादुकोण का 'प्रोजेक्ट K' में फर्स्ट लुक सामने आने के बाद लोग उनके इंटेंस लुक को देख हैरान हैं। 'प्रोजेक्ट के' वैजयंती मूवीज के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट हुआ है। इसके पोस्टर में दीपिका पादुकोण का नया लुक सामने आया है। अपने इंटेंस लुक के बाद दीपिका ने अपना स्पोर्टी लुक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वो स्पोर्टी लुक के साथ बार्बी ट्रेंड भी फॉलो करती नजर आ रही हैं।

दीपिका पादुकोण ने एडिडास ब्रांड के लिए फोटो शूट करवाया है। आपको बता दें कि दीपिका एडिडास की ब्रांड एंबेसडर भी है। अपने नये स्पोर्टी लुक में दीपिका पोदुकोण काफी स्टनिंग नजर आ रही हैं। जहां उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रमोशन में बिजी हैं तो वहीं दीपिका भी फोटोशूट और अपने अगले प्रोजेक्ट 'प्रोजेक्ट के' में व्यस्त हैं। 'प्रोजेक्ट के' की पहली झलक 20 जुलाई को अमेरिका और 21 जुलाई को भारत में दिखाई जाएगी।
वहीं अगर दीपिका के स्पोर्टी आउटफिट के फोटोशूट की बात करें तो उन्होंने कई इमेज अपने इंन्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। पिंक कलर के कोऑर्ड स्पोर्ट्स शॉर्ट्स और स्लीवलेस टी-शर्ट ड्रेस में दीपिका कमाल की लग रही हैं, साथ ही दीपिका ने ब्लैक कलर की कैप भी स्टाइल की हुई है।
व्हाइट स्पोर्टी शू और सॉक्स में दीपिका का ओवर ऑल लुक स्पोर्ट्स विमेन की तरह है।

वहीं एक दूसरी फोटो में दीपिका पादुकोण ऊपर से लेकर नीचे तक व्हाइट कलर में रंगी है। उन्होंने व्हाइट कलर के जिम टाइट और व्हाइट हुडी स्टाइल की हुई है। इसके साथ ही दीपिका पादुकोण ने व्हाइट कलर के शूज भी कैरी किये हैं।
दीपिका के ओवर ऑल लुक की बात करें तो दीपिका ने लो पोनिटेल के साथ मिनिमल मेकअप के साथ डार्क शेड लिपस्टिक लगाई हुई है। साथ ही दीपिका ने कानों में ईयररिंग्स पहनें हुए हैं, जो उनके लुक को कंपलीट कर रहे हैं।
Image Courtesy- instagram.com/adidasindia
deepikapadukone



Click it and Unblock the Notifications
