Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
दीपिका पादुकोण व्हाइट साड़ी में लगीं हूर, मनीष मल्होत्रा के इवेंट में लोगों के दिलों पर चलाई छुरियां
Deepika Padukone- दीपिका पादुकोण पिछले कुछ दिनों से काफी ट्रेंड में चल रही हैं, हो भी क्यों ना! उनकी फिल्म प्रोजेक्ट K में उनका लुक समाने आया है, फिल्म जवान में भी दीपिका का रोल है। वहीं दूसरी तरफ उनके फैशन के चर्चे तो होते रहते हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने एडिडास ब्रैंड के लिए स्पोर्ट्स वियर के लिए फोटो शूट करवाया है। जिसमें दीपिका काफी गॉर्जियस नजर आईं। वहीं दीपिका मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल काउचर में पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपने हुस्न के जलवे बिखेरे। दीपिका अपने अनोखे अंदाज के साथ इवेंट में पहुंची थीं।

गुरुवार शाम को मुंबई में मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल कॉउचर शो पर दीपिका पहुंची थीं। दीपिका के इवेंट में पहुंचते है वहां की चमक दो गुनी हो गई। दीपिका के साड़ी लुक ने सबका मन मोह लिया। दीपिका व्हाइट फ्रिल साड़ी में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। साथ ही उन्होंने साड़ी के साथ जो ब्लाउज़ स्टाइल किया था वो कमाल का था। दीपिका ने टर्टल नेक के साथ स्लीवलेस और बैकलेस ब्लाउज साड़ी के साथ स्टाइल किया था।

दीपिका के ओवरऑल लुक की बात करें तो उन्होंने हाई जूड़ा बालों में बनाया था। साथ ही बहुत ही खूबसूरत ईयररिंग्स जिसमें डायमंड्स और पन्ना जड़े हुए थे, दीपिका के ऊपर काफी सुंदर लग रहे थे। मिनिमल मेकअप और डार्क लिपशेड के साथ दीपिका का ग्लैमरस लुक लोगों को दीवाना बना रहा था। दीपिका पादुकोण के पति और एक्टर रणवीर सिंह ने उनके इंन्टाग्राम पर पोस्ट हुई तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा- 'जान ले ले मेरी'। वहीं दीपिका ने अपने साड़ी लुक के साथ पोस्ट की इस फोटो पर कैप्शन लिखा- 'कपड़ों के खेल में, एक साड़ी हमेशा जीतेगी'।
Image Courtesy- instagram.com/deepikapadukone



Click it and Unblock the Notifications