Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
दिल्ली की ये जगह बना देंगी आपको समर फैशन क्वीन, वो भी कम बजट में
Cheap Clothes Shopping In Delhi: गर्मियों में फैशन के साथ-साथ कंफर्ट का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। लेकिन हर बार महंगे मॉल्स से शॉपिंग करना हर किसी के बजट में नहीं होता अगर आप चाहते हैं कि आपका समर लुक हो सबसे हटकर और बजट में फिट बैठे, तो दिल्ली की ये 5 मार्केट्स आपके लिए बेस्ट हैं। इन मार्केट्स में आपको ट्रेंडी, कूल और स्टाइलिश कपड़े बेहद सस्ते दामों में मिल जाएंगे। आइए फिर देर किस बात की जल्दी से जान लेते हैं उनके बारे में।
1. सरोजिनी नगर मार्केट
दिल्ली की सबसे फेमस स्ट्रीट शॉपिंग जगहों में से एक। यहां आपको ब्रांडेड एक्सपोर्ट सरप्लस से लेकर ट्रेंडी समर ड्रेसेज़, क्रॉप टॉप्स, जंपसूट्स, और कूल स्कर्ट्स बेहद कम दामों में मिल जाएंगी। सही मोलभाव करना सीख जाएं, तो 200 रुपये में भी लुक कंप्लीट हो सकता है। हालांकि इन दिनों सरोजनी नगर मार्केट कुछ हल्की हो गई है क्योंकि अवैध दुकानों को बंद करने की मुहिम चल रही है।

2. लाजपत नगर मार्केट
अगर आपको कुर्ते, समर सूट्स या इंडो-वेस्टर्न लुक चाहिए, तो लाजपत नगर आपके लिए परफेक्ट है। यहां की सेंट्रल मार्केट में ट्रेडिंग डिजाइन और सस्ती रेंज दोनों मिलती है। कॉलेज गोइंग लड़कियों के लिए यह जगह किसी फैशन ट्रेजर से कम नहीं। फिर देर किस बात की जल्दी से निकल पड़ें और बैग भर-भर कर शॉपिंग करें।

3. जनपथ मार्केट
क्लासिक और बोहो लुक चाहिए तो जनपथ पर जाएं। यहां आपको ट्रेंडी और सस्ते कपड़े आसानी से मिल जाएंगे। गर्मी के हिसाब से कॉटन ड्रेस, हिप्पी टॉप्स, सिल्वर ज्वेलरी और गर्मी के लिए कूल फैब्रिक वाले कपड़े बेहद सस्ते में मिलेंगे। इंटरनेशनल स्टाइल भी आपको यहां स्ट्रीट प्राइस में मिल जाता है।

4. टीना मार्केट, राजौरी गार्डन
वेस्ट दिल्ली की लड़कियों के लिए बेस्ट ऑप्शन है टीना मार्केट। यहां आपको ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न आउटफिट्स तक सब कुछ ट्रेंडी डिजाइन में और सस्ते में मिल जाएगा। साथ ही, फुटवियर और एक्सेसरीज की वैरायटी भी शानदार है।

5. कमला नगर मार्केट
नॉर्थ कैंपस के स्टूडेंट्स की पहली पसंद है कमला नगर मार्केट। यहां के छोटे-छोटे शॉप्स में आपको बहुत अच्छे समर कलेक्शन मिलते हैं वो भी मॉल की कीमत से आधे में। कैजुअल वियर, डेली वियर और पार्टी वियर सब मिल जाएगा। चलिए फिर जल्दी से निकल पड़ते हैं शॉपिंग के लिए।

टिप्स
- शॉपिंग से पहले बजट तय कर लें।
- हल्का बैग और पानी की बोतल साथ रखें।
- मोल-भाव करने से हिचकिचाएं नहीं, यही असली मजा है स्ट्रीट शॉपिंग का।



Click it and Unblock the Notifications
