Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
Milan Fashion Week 2023 : फैशन में 'कंडोम' का क्या काम?

कुछ भी फैशन हो सकता है, लेकिन सिर्फ प्रयोग करने वालों के लिए। क्यों आप भी हैरत में पड़ गए यह सुनकर। मैडम जी यह सौ फीसदी सच बात है। अब आप ही बताएं जब आप सिर से पांव तक रेड कलर में रंग जाती हैं, तो यह आपकी पसंद है, पर दूसरों की नहीं। इसे आप पर्सनल फैशन कह सकती हैं। यह ट्रेंड बनें इसकी गारंटी नहीं। हो भी सकता है या नहीं भी। असल में फैशन वो होना चाहिए जिसमें समाज के लिए एक सकारात्मक सोच रंग, कट्स, स्टाइल, पैर्टन आदि के साथ हो। अब यही बात मिलान फैशन वीक 2023 में दिखी। यहां ड्यूरेक्स कंडोम और आउटफिट ब्रांड डीजल दिखा। डीजल "डी" लोगो के स्थान पर ड्यूरेक्स के "डी" वाली एक जर्सी को भी रनवे पर प्रदर्शित किया गया । कंडोम का नाम सुनकर पर भी हैरत में आ गए होंगे। आखिर फैशन में कंडोम और मिलान फैशन वीक की बहुत सी सुर्खियों पर चर्चा करते हैं।
हर फैशन शो के आकर्षण का केंद्र होता है रनवे। रनवे को खास तरीके से सजाया जाता है। इस बार मिलान फैशन वीक में रनवे के लिहाज से हटकर दिखा। यहां रनवे के बैकग्रांउड में कंडोम के पहाड़ बनाया गया। इसके लिए डीजल ब्रांड को क्रेडिट जाता है। कहना गलत नहीं होगा कि डीजल का यह प्रयोग मिलान फैशन वीक को अलग स्तर पर ले गया। कंपनी का फॉल विंटर शो बैकग्राउंड में कंडोम के पहाड़ के साथ खुला। इटैलियन लेबल के फॉल/विंटर 2023 कलेक्शन डेब्यू के लिए लगभग दो लाख ड्यूरेक्स बॉक्स बैकग्राउंड मेंं सजाया गया। इसके पीछे समाज के लिए सकरात्मक सोच और सम्मान था। बैकग्राउंड में कंडोम सेक्स समावेशिता और गर्भनिरोधक व्यवसाय के साथ आगामी साझेदारी के लिए एक सम्मान था। अब आप समझे कि मिलान फैशन वीक 2023 में कंडोम का प्रयोग किया गया। जानते हैं कंडोम का सुनते ही आपके दिमग में अजीब-अजीब बातें आ रही होंगी। कंडोम के रनवे के बैकग्राउंड की बात को पुख्ता करेगी सीएनएन की रिपोर्ट और डीजल के क्रिएटिव डायरेक्टर ग्लेन मार्टेंस का बयान।
सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, कपड़ों की पूरी श्रृंखला - जिसमें अल्ट्रा-लो-राइज़ जींस में कंडोम हिमस्खलन के आसपास चलने वाले मॉडल शामिल थे, जालीदार लेस पैनल वाले डेनिम कपड़े और जंजीरों के साथ बंधी हुए फटी सिल्क स्कर्ट में सोच शामिल थी। इनसे स्वतंत्रता, आनंद और प्रयोग के विचारों को पता चलता है।
डीजल के क्रिएटिव डायरेक्टर ग्लेन मार्टेंस ने एक बयान में कहा, "हम डीजल के साथ समाज उपयोगी प्रयोग करना पसंद करते हैं और हम इसके बारे में गंभीर हैं। कंडोम के प्रयोग से मजा, दूसरे का सम्मान और सुरक्षा के भाव निहिज हैं'। उन्होंने यह भी बताया कि कलेक्शन अप्रैल 2023 में 300,000 मुफ्त कंडोम के साथ सभी दुकानों में उपलब्ध होगी।
आउटलेट के अनुसार, मेहमानों को उनके आमंत्रण के रूप में कंडोम का एक डिब्बा भी भेजा गया था। पारंपरिक डीजल "डी" लोगो के स्थान पर ड्यूरेक्स के "डी" वाली एक जर्सी को भी रनवे पर प्रदर्शित किया गया था, जो कि अभी आने वाली एक और झलक थी।
बता दें कि सितंबर 2022 में ब्रांड ने अपने स्प्रिंग-समर 2023 कलेक्शन के लिए दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी ब्लो-अप मूर्तिकला के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। मिलान फैशन वीक में सबसे बड़ी इन्फ्लैटेबल मूर्तिकला बनाई गई थी। यह 49.1 मीटर लंबी और 37.9 मीटर चौड़ी थी। चांदी की नायलॉन की मूर्ति, जो चार व्यक्तियों के आकार की थी, जिनके अंग आपस में जुड़े हुए थे, डीजल-ब्रांडेड मंच पर स्थापित की गई थी।ण



Click it and Unblock the Notifications
