Latest Updates
-
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
4 तरीके से पहनिए सर्दी में इवनिंग गाउन
कुछ आउटफिट ऐसे होते हैं, जिन्हें पहनकर आपका आत्मविश्वास झलकता है। यह आत्मविश्वास आपको भीड़ में अलग करता है। ऐसा ही क्लासी और एलिगेंट लुक देने वाला है इवनिंग गाउन। जानते हैं आप इसे पहनने से परहेज करती हैं। इसे नकारने के अपने कारण हैं। कभी मौसम, तो कभी स्लिट्स, तो कभी कुछ। शादियों का मौसम चल रहा है। रोजाना किसी न किसी पार्टी में आपका शरीक होना लाजिमी होता है। यह क्या आप हर पार्टी में एक जैसे कपड़े पहनती हैं? थोड़ा अपनी ओवऑल गेटअप को बदलिए और पहनिए आत्मविश्वास। बात कर रहे है इवनिंग गाउन की। इस सर्दी के मौसम में इसे पहन सकती हैं, वो भी क्लासी और एलिगेंट लुक के साथ। कैसे, पढ़ें यह लेख।

1. लाइटवेट ब्लेज़र
ब्लेज़र के साथ स्टाइल किया गया इवनिंग गाउन सर्द शामों में ़ गर्माहट जोड़ने के लिए आदर्श होता है। ब्लेज़र कई फैब्रिक में बनाया जाता है, जैसे- ट्वीड, वेलवेट, सिल्क या आपका कोई भी पसंदीद फैब्रिक। ब्लेजर की फिटिंग ऐसी होनी चाहिए कि कर्व्स दिखें। यह ना ज्यादा टाइट हो ना ज्यादा लूज। ब्लेजर का प्रिंट आप गाउन के अनुसार चयन करें। यदि सर्द हवाएं चल रही हैं तो गाउन के नीचे वॉमर पहन लें। यकीन मानिए ब्लेजर की फिटिंग और प्रिंट आपके गाउन को आकर्षक बनाएगा। यानी आप लगेंगी सुपर-सुपर ब्यूटीफुल।

2. हील्स
हालांकि इवनिंग गाउन को हाई हील्स या लो फ्लैट्स के साथ पहना जा सकता है, लेकिन इस अवसर के लिए सही प्रकार का चयन करना महत्वपूर्ण है। इवनिंग गाउन हाई हील्स और फैंसी एक्सेसरीज जैसे इयररिंग्स के साथ शानदार लगते हैं। अगर इवनिंग गाउन कैजुअल, सिंपल और एलिगेंट है, तो फ्लैट्स फुटवियर आदर्श हैं।

3. नेल पॉलिश का विकल्प
माना कि इवनिंग गाउन काफी फैंसी होते हैं, तब भी आपको अपने हाथों पर ध्यान देना चाहिए। यदि गाउन का कलर डार्क या लाइट या कैसा भी है, तो इसके साथ आप न्यूड कलर का नेल पेंट हाथों पर लगाएं। इसमें न्यूड पिंक, टॉप कोट, बेज और क्रीम रंग की नेल पेंट का प्रयोग करें।

4. एक्सेसरीज
इवनिंग गाउन को इंडियन या वेस्टर्न टच आप एक्सेसरीज से दे सकती हैं। आप अपनी पसंद से एक्सेसरीज का चयन करें। गाउन के साथ आप सोने या अन्य धातु से बनें कंगन, ब्रेसलेट, कॉकटेल रिंग्स, चिक-स्टाइल चेन, क्लासिक चोकर, हूप इयररिंग्स या डैंगल इयररिंग्स पहन सकती हैं। ज्वेलरी पर फोकस देना है, तो सिर्फ एक ही ज्वेलरी पीस पहनिए। मसलन कानों में हूप इयररिंग्स पहने हैं, तो साथ में कुछ नहीं पहनें। यह भी एक अलग स्टाइल स्टेटमेंट



Click it and Unblock the Notifications