Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Diwali 2023 Dress Ideas: दिवाली पार्टी में लगना है झकास, हिना खान के ये 5 एथनिक लुक है क्लास
Diwali 2023 Dress Ideas : अगर दिवाली में हर बार की तरह एक ही पैटर्न की एथनिक ड्रेस को पहनकर बोर हो गई हैं, और कुछ नया ट्राय करना चाहती हैं। अगर आप भी फेस्टिव सीजन में एथनिक वियर में स्टाइलिश और ग्लैमर्स दिखना चाहती हैं।
तो हम आपके लिए एक्ट्रेस हिना खान के टॉप 5 बेस्ट एथनिक लुक्स लेकर आए हैं। इन एथनिक्स लुक्स को रिक्रिएट करके आप दीवाली के मौके पर काफी खूबसूरत दिखेंगी।

धोती साड़ी
इस दिवाली आप भी नॉर्मल रेग्युलर साड़ी से हटकर हिना खान की स्टाइलिश धोती साड़ी पहन सकती हैं। इनके साथ चंकी जूलरी को स्टाइल करके आप इस दिवाली डिफरेंट लुक पा सकती हैं। दिवाली पर यह लुक काफी स्टाइलिश साबित हो सकता है। बता दें धोती साड़ी इन दिनों बहुत चलन में हैं, ऐसे में आप चाहें तो आने वाले वेडिंग फेस्टिव में अपने लुक को हिना की तरह स्टाइल कर सकती हैं।

लॉन्ग जैकेट साड़ी
इन दिनों जैकेट साड़ी भी स्टेट्स सिंबल बन चुका है। आप भी हिना खान के इस साड़ी लुक को दिवाली की रात रिक्रिएट कर सकती हैं और खूबसूरत दिख सकती हैं। हिना ने जैकेट के अंदर हिना साड़ी की मैचिंग डीप नेक ब्लाउज पहना हुआ है। हिना का ये लुक आपको स्टाइलिश और एथनिक लुक देने के लिए बेस्ट हैं।

Blingtastic लहंगा
साड़ी के अलावा आप दिवाली पर भी लहंगा भी ट्राय कर सकती हैं। अगर आप दिवाली पार्टी पर हटकर दिखना चाहती आप भी हिना खान की तरह सीक्वेन वर्क का लहंगा पहन सकते हैं।

फ्लोरल प्रिंट ब्लाउज विद सिंपल साड़ी
फेस्टिव सीजन से पहले हिना खान ने साड़ी में कुछ फोटोज शेयर किए हैं। फेस्टिव सीजन पर आप भी हिना की तरह रेडिएंट साड़ी के साथ फ्लोरल ब्लाउज पहनकर खूबसूरत लग सकती हैं।

शिफॉन साड़ी
दिवाली पर वेस्टर्न और इंडियन फ्यूजन लुक के लिए आप भी हिना खान की तरह पीले शिफॉन साड़ी में पहन सकती हैं। इसके साथ हिना खान ने डीप नेकलाइन और हॉल्टर नेक ब्लाउज कैरी किया आपको बोल्ड लुक देगा।



Click it and Unblock the Notifications
