Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति
Diwali 2025: दिवाली पर दिखना है सबसे अलग और अट्रैक्टिव तो पहनें ये 6 साड़ियां, मुड़-मुड़ के देखेंगे लोग
Saree Designs For Diwali: दिवाली का त्योहार रोशनी और खुशियों का समय होता है। इस दिन का इंतजार हम सबको बेसब्री से रहता है, क्योंकि हर तरफ उत्साह और रौनक होती है। दिवाली के दिन घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। लोग नए-नए कपड़े पूजा करते हैं। खासतौर पर, महिलाएं इस अवसर पर काफी एक्साइटेड होती हैं। दिवाली पर हर महिला कुछ ऐसा पहनना चाहती है, जो ट्रेडिशनल भी और ट्रेंडी भी। इसके लिए साड़ी से बेहतर भला क्या होगा। अगर आप भी इस दिवाली एलिगेंट और रॉयल लुक देना चाहती हैं, तो कुछ खास साड़ी डिज़ाइन ट्राई कर सकती हैं। तो आइए, जानते हैं कुछ यूनिक साड़ी डिज़ाइन पर, जिन्हें पहनकर आप दिवाली पर सबसे खूसबूरत और अट्रैक्टिव दिखेंगी -
ऑर्गेंजा साड़ी
अगर आप खुद को दिवाली वाले दिन एलिगेंट लुक देना चाहती हैं, तो आप ऑर्गेंजा साड़ी पहन सकती हैं। आजकल मार्केट में ऑर्गेंजा साड़ी का बहुत ज्यादा ट्रेंड है और महिला इस फैब्रिक को बहुत ज्यादा पसंद भी कर रही है। ऑर्गेंजा साड़ी आपकी पर्नेलिटी को एक एलिगेंट लुक देता है, जिससे आप बेहद ही सुंदर नजर आएंगी। आप साड़ी के साथ पर्ल या रोज डायमंड ज्वेलरी भी पहन सकती हैं। यह आपके लुक को और इन्हेंस करेगा।

पटोला साड़ी
आजकल मार्केट में पटोला साड़ी का भी बहुत ज्यादा ट्रेंड है। पहले इन साड़ियों को केवल शादीशुदा महिलाएं द्वारा ही पहना जाता था। लेकिन आजकल लड़कियां भी अपने सिंपल लुक के साथ इस साड़ी को बेहद ही खूबसूरती के साथ कैरी कर रही हैं। ऐसे में, अगर आप इस दिवाली कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो आप पटोला साड़ी पहन सकती हैं। यह आपके लुक को एन्हांस करेगा। साथ ही इसमें मौजूद रंग-बिरंगे कलर आपकी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा देंगे।
बनारसी साड़ी
बनारसी साड़ी एक ऐसी साड़ी है, जो हमेशा ही ट्रेंड में रहती है और दिवाली के लिए यह आपके लिए एक परफेक्ट लुक भी है। अगर आप खुद को एक रॉयल लुक देना चाहती हैं, तो आप इस दिवाली बनारसी साड़ी पहन सकती है। आप लाल, रॉयल ब्लू या स्काई ब्लू कलर का चयन कर सकती हैं। यह आपके लुक को एन्हांस करेगा। साथ ही आप बेहद ही सुंदर नजर आएंगी।

शिफॉन की साड़ी
अगर आप एक एलिगेंट और बिल्कुल सिंपल लुक रखना चाहती हैं, तो आप शिफॉन की साड़ी पहन सकती है। इसका फैब्रिक बेहद ही हल्का होता है, जो पहनने के बाद बहुत ज्यादा कंफर्टेबल लगता है। इस दिवाली आप अपने लिए फ्लोरल शिफॉन की साड़ी का चयन कर सकती हैं।
नेट की साड़ी
अगर आप खुद को एक ग्लैमर और बोल्ड लुक देना चाहती हैं, तो आप नेट की साड़ी पहन सकती है। इस साड़ी को पहनने से आप बेहद ही सुंदर नजर आएंगी। साथ ही, यह आपकी पर्सनालिटी को भी एन्हांस करेगा।
सिस्को साड़ी
आप सिस्को साड़ी भी पहन सकती हैं। दरअसल, सिस्को साड़ी बनारसी और कॉटन का एक मिश्रण होता है। यह साड़ी हल्की तो होती है। साथ ही त्योहारों के लिए यह एक परफेक्ट साड़ी है। यह आपको एक एलिगेंट लुक तो देती है। इस साड़ी में आप बेहद ही आकर्षक नजर आएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
