Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Baby Shower Mehndi Design: गोद भराई के लिए हाथों में सजाएं ये सुंदर मेहंदी, यहां देखिए बेबी थीम डिजाइंस
Baby Shower Mehndi Design : परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हमेशा एक खुबसूरत और खुशियों भरा क्षण होता है और हर गुजरते महीने के साथ होने वाली मां का उत्साह और इंतजार कई गुना बढ़ जाता है। नए बच्चे के आगमन से पहले मां और बच्चे के अच्छी सेहत और उज्जवल भविष्य के लिए बेबी शावर यानी गोद भराई की रस्म होती है। यह वह समय होता है जब गर्भवती मां को परिवार और दोस्तों से आशीर्वाद और हार्दिक शुभकामनाएं मिलती हैं।
आजकल बेबी शॉवर भी काफी शानदार तरीके से सेलिब्रेट होने लगे हैं। फंक्शन को खास बनाने के लिए मॉम टू बी हर छोटी सी बड़ी चीजों की तैयारी बहुत प्लानिंग से करती हैं। चाहें वो आउटफिट हो या फिर मेहंदी की डिजाइन।
आजकल बेबी शॉवर में मेहंदी का ट्रेंड भी काफी जोरों पर हैं। इस सेलिब्रेशन के मौके की खुशियां को दोगुना बढ़ाने के लिए मॉम टू बी खास तौर पर बेबी थीम मेहंदी डिजाइन लगवाना पसंद करती हैं। अगर आप भी बेबी शॉवर के लिए ट्रेंडी बेबी थीम डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ट्रेंडी ओर लेटेस्ट डिजाइन-

बेबी शॉवर थीम मेहंदी डिजाइन (Baby Shower Theme Mehndi Design)
आप बेबी शॉवर के मौके पर बेबी शॉवर लिखा हुआ मेहंदी लगवा सकती हैं। इसमें आप टेडी बियर और बैलून जैसे डिजाइन बनाकर अपनी मेहंदी को यादगार बना सकती हैं।

मां और पापा मेहंदी डिजाइन
आप गोद भराई पर अपनी मेहंदी पर मॉम टू बी और डेड टू बी जैसे टाइटल लिखवाकर बता सकती हैं कि अब आपकी नई जर्नी शुरु होने वाली है। इसके साथ इसमें बेबी के शूज, टॉय, फ्रॉक जैसे प्रॉप को भी बनाकर इस मेहंदी को अपनी बेबी शॉवर थीम से जोड़ सकजी हैं।

यशोदा और कान्हा डिजाइन मेहंदी
बेबी शॉवर में अगर आप कोई हार्ट टच मेहंदी डिजाइन बनाना चाहती हैं, तो कान्हा और यशोदा की मेहंदी डिजाइन भी बना सकती हैं। मां यशोदा और लड्डू गोपाल ममता और प्रेम के प्रतीक है। इस मौके पर आप इस डिजाइन को बनाकर बहुत खूबसूरत ममता से भरा संदेश दे सकती हैं।

फैमिली मेहंदी डिजाइन
इस खूबसूरत मेहंदी डिजाइन में आप खूब सारे बेबी से जुड़ी चीजें शामिल कर सकती हैं। आप एक फैमिली पोट्रेट कर सकती हैं। दूसरी तरफ आने वाले लम्हों को इन मेहंदी की डिजाइन से दिखा सकती हैं।

बॉय और गर्ल मेहंदी डिजाइन ( Baby Boy or Girl Mehndi Design)
बेबी शॉवर पर यह मेहंदी डिजाइन बहुत ही मैच करेगी। एक हाथ पर बेबी बॉय तो दूसरे हाथ में बेबी गर्ल का डिजाइन बना सकती हैं। यह गोद भराई के मौके पर काफी खूबसूरत लगेगा।

बेबी बंप मेहंदी डिजाइन
आप अपनी गोद भराई के मौके पर चाहे तो अपनी प्रेगनेंसी जर्नी को भी दिखा सकती हैं और साथ में अगर आपने मैटरनिटी शूट करवाया हैं तो उस फोटो को भी मेहंदी की डिजाइन से अपनी हथेलियों पर उतार सकती हैं।

बेबी बेसिनेट मेहंदी डिजाइन
बेबी शॉवर की थीम को मैच करते हुए आप यह डिजाइन लगा सकती है। इसमें बेबी बंप वाले फोटो के साथ-साथ दूध की बोतल, खिलौने, कपड़े और क्रैडल का डिजाइन बनाया हुआ है। बेबी शॉवर पर यह क्रिएटिव मेहंदी खूब पसंद की जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
